मानवता के संदेश के साथ गांधीनगर में विशाल संत समागम का आयोजन

काशीपुर। 22 मार्च: ग्राम गांधीनगर में आज क्षेत्रीय संत समागम के रूप में एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु एवं निरंकारी संतों ने भक्ति का आनंद लिया। यह सत्संग प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चला। पठानकोट से आए संत प्रचारक महात्मा द्विवेदी जी ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश उपस्थित श्रद्धालुओं तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति से ही भक्ति के मार्ग पर चलते हुए भ्रमों का अंत संभव है। निरंकारी मिशन को एक आध्यात्मिक विचारधारा बताते हुए उन्होंने निष्काम सेवा और समर्पण भाव से जीवन जीने पर जोर दिया। संत समागम के दौरान गीतकार लकी ने गुरु महिमा में भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। ब्रांच काशीपुर के मुखी राजेंद्र अरोड़ा ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के वचनों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय संत गुरदेव सिंह और मस्सा सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। इस सत्संग कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय निरंकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment