काशीपुर में खेत में गिरी कार में मिला व्यक्ति का शव, गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

काशीपुर। काशीपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह खेत में गिरी स्विफ्ट कार से एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह करीब सात बजे 112 के माध्यम से प्रतापपुर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार खेत के नीचे गिरी हुई है और उसमें एक व्यक्ति मौजूद है, जिसकी मृत्यु होने की आशंका है। सूचना मिलते ही चौकी प्रतापपुर से उपनिरीक्षक संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसा प्रतीत होने पर पुलिस ने कार और उसमें मौजूद व्यक्ति को खेत…

बाइक चोरी का पुलिस ने किया 24 घंटे के भीतर खुलासा आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी की बाइक समेत गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की है। पटेल नगर टांडा उज्जैन निवासी मौ- रऊफ ने 11 अगस्त को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनके घर के बाहर खड़ी बाइक संख्या यूके 18 एच-1082 स्प्लेंडर अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी…

हाईवे पर औचक निरीक्षण में 9 पुलिसकर्मी निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मंगलवार देर रात हाईवे पर पुलिस चेकिंग व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद एसएसपी स्वयं निजी वाहन से रात करीब 12 बजे हाईवे पर बनाए गए विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कई पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित मिले, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम एवं वरिष्ठ अधिकारियों को गलत लोकेशन बताकर ड्यूटी पर होने की जानकारी दी। मामले…

ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस को सफलता, 10 वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में की गई।पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए 31 जुलाई 2026 को एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया, जो वर्ष 2016 से लगातार फरार चल रहा था और न्यायालय में लगातार उपस्थित नहीं हो रहा था।गिरफ्तार वारंटी…

जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, काशीपुर पुलिस की कार्रवाई

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काशीपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।पुलिस के अनुसार एफआईआर संख्या 239/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र मटरू लाल, निवासी फिरोजपुर, थाना काशीपुर, उम्र 26…

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मोहल्ला गंज, रतन सिनेमा रोड स्थित कंप्यूटर वाली गली निवासी रऊफ अहमद ने 11 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 जुलाई 2026 को उनके घर के बाहर खड़ी उनकी हीरो स्प्लेंडर बाइक संख्या यूके-06 बीसी7458 अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर…

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर मां से मारपीट

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने सौतेले पति पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब मां ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी। अत्याचार से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या करने का भी प्रयास किया।घटना के बाद पीड़िता हिम्मत जुटाकर रुद्रपुर कोतवाली पहुंची और…

आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में हजारों लीटर लहन नष्ट कर की अवैध शराब बरामद

काशीपुर। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग का सघन प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में क्षेत्र-03 काशीपुर में व्यापक छापेमारी की गई।अभियान के दौरान ग्राम रम्पुरा में नाले और खेतों में चल रही अवैध शराब निर्माण की गतिविधियों का भंडाफोड़ करते हुए तीन अवैध भट्टियों को ध्वस्त किया गया तथा मौके पर करीब 15 हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। तलाशी के दौरान लगभग 130 लीटर अवैध…

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का इनामी गैंगस्टर योगेश भदौड़ा काशीपुर से गिरफ्तार

काशीपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जरायम की दुनिया में करीब 30 साल से सक्रिय एक लाख के इनामी गैंगस्टर योगेश भदौड़ा को काशीपुर की आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गिरफ्रतार किया है। एसएसपी ऊधमसिंह नगर अजय गणपति के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार के तहत डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि, चेती मेला मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम ने कॉलर की निशानदेही पर पुरानी चौकी चौती के पास स्थित ऽंडहर के निकट घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना…

एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में शस्त्र समेत 13वे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

काशीपुर। एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 13वें अभियुक्त को गिरफ्रतार किया है। एसटीएफ ने काशीपुर में छापेमारी कर पलविन्दर सिंह पुत्र स्वर्गीय धर्मसिंह, निवासी ग्राम कचनालगाजी, काशीपुर को गिरफ्रतार किया। आरोपी के कब्जे से एक -30 बोर सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक -315 बोर राइफल, दोनों के लिए चार-चार जिंदा कारतूस तथा फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए। जांच में खुलासा हुआ कि एक ही फर्जी शस्त्र लाइसेंस नंबर पर दो कूटरचित लाइसेंस तैयार किए गए थे,…