अज्ञात चोरों ने पेंट की दुकान को बनाया निशाना

काशीपुर। अज्ञात चोर एक पेंट की दुकान के शटर के ऊपर वेंटिलेटर की जाली उखाड़ दुकान में घुसकर गल्ले में रखी 10 हजार से अधिक की नगदी चोरी कर ले गये। दुकान स्वामी द्वारा चोरी की सूचना कटोराताल चौकी पुलिस को दे दी गई है। मौहल्ला पक्काकोट निवासी व वार्ड पार्षद वैशाली गुप्ता के पति संजीव गुप्ता की मौहल्ले में ही नागनाथ मंदिर मार्केट में पेंट की दुकान है। बीती रात्रि कुछ अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर पर लगे वेंटिलेटर की जाली तोड़ दुकान में घुस दुकान के गल्ले में रखी नगदी चोरी कर ली। आज प्रातः जब दुकान स्वामी संजीव गुप्ता दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें वेंटिलेटर की जाली टूटी देख चोरी का आभास हुआ तो उन्होंने दुकान के गल्ली आदि को चैक किया तो दुकान में रखा सामान तो सुरक्षित पाया गया परंतु दुकान के गल्ले से 10 हजार से अधिक की नगदी गायब थी। बताया जाता है कि चोरी की उक्त घटना दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। संजीव गुप्ता द्वारा चोरी की सूचना कटोराताल चौकी पुलिस को देने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी करने में एक से अधिक व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। जिन्होने वेंटिलेटर की जाली तोड़ चोरी करने के लिए दुकान में किसी बच्चे का अंदर प्रवेश कराया हो सकता है। खबर लिखे जाने तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पायी थी। चोरी की इस घटना से मार्केट के अन्य दुकानदारों व आसपास के क्षेत्रें में चोरों की इस हरकत से दहशत का माहौल व्याप्त है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment