अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन, पैतृक क्षेत्र में शोक की लहर

टिहरी। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी (72) का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही टिहरी जिले के पैतृक गांव चिलामू और नैनबाग क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।श्यामा देवी का निधन परिवार के लिए गहरा आघात माना जा रहा है। संयोगवश, 28 जून 1976 को जसपाल राणा का जन्म उत्तरकाशी में हुआ था और ठीक 50 वर्ष बाद 28 जून को ही उनकी मां ने अंतिम सांस ली। इस भावुक संयोग ने पूरे परिवार और शुभचिंतकों को गमगीन कर दिया।गौरतलब है कि पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा के पुत्र और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का 16 दिन पहले आकस्मिक निधन हो गया था। परिवार ने श्यामा देवी की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें बेटे के निधन की जानकारी नहीं दी थी।श्यामा देवी के निधन के बाद खेल जगत, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment