ऑनलाइन टोकन प्रणाली से होगा उर्वरक वितरण, किसानों को FFS ऐप पर करना होगा पंजीकरण

रुद्रपुर, 18 नवंबर। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वी.के.एस. यादव ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार 16 नवंबर से जनपद ऊधम सिंह नगर में उर्वरक का वितरण ऑनलाइन टोकन प्रणाली के आधार पर किया जा रहा है। किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए अपने एंड्रॉइड मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से Framework for Fertilizer Sale (FFS) ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि किसान इस ऐप पर अपनी फार्मर आईडी अथवा आधार नंबर के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। जिन किसानों की अभी तक…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का संबंध सहोदर भाइयों जैसा, प्रवासियों से संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का संबंध सहोदर भाइयों जैसा है। दोनों राज्यों के बीच भौगोलिक और प्रशासनिक संबंधों के साथ-साथ गहरा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भावनात्मक जुड़ाव भी है। दोनों प्रदेशों की प्रगति एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों से अपनी संस्कृति, परंपराओं, लोकभाषा और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में उत्तराखंड महापरिषद की ओर से आयोजित उत्तराखंड महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2050 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनेगा उत्तराखंड, 28.48 लाख करोड़ की जीएसडीपी का लक्ष्य

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को वर्ष 2050 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में उत्तराखंड सेतु आयोग ने व्यापक लक्ष्य निर्धारित किए हैं। आयोग की नई रिपोर्ट में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, रोजगार के नए अवसर पैदा करने तथा पर्यटन को विस्तार देने पर विशेष जोर दिया गया है। रिपोर्ट में प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के साथ प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए सभी सरकारी कामकाज को पेपरलेस करने की योजना…