काशीपुर। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 और 3 में करीब 82 लाख रुपये की लागत से पांच सड़क निर्माण कार्यों का विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव, वार्ड और मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। सड़कों के निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार विकास एवं जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। काशीपुर क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के प्रयास जारी हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंडल महामंत्री जयदीप सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, अंतरप्रीत चीमा, चंदन रौतेला, धर्म सिंह, मनराज और बूथ अध्यक्ष जीआर आर्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे। विधायक ने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए विकास कार्य जारी रऽने का भरोसा दिलाया।

संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
