काशीपुर। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जनपद में आपराधिक मामलों के शीघ्र निस्तारण और न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आईटीआई थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त ओम सिंह को उसके निवास स्थान से गिरफ्रतार किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। गिरफ्रतार अभियुक्त की…
Year: 2026
घर से लापता किशोरी को काशीपुर पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से सकुशल बरामद किया
काशीपुर। घर से लापता किशोरी को पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी लवजीत सिंह उर्फ लवी उर्फ सुक्खा निवासी पीलीभीत को गिरफ्रतार किया है।पुलिस के अनुसार, आठ सितंबर को किशोरी घर से बिना बताए चली गई थी। नौ सितंबर को परिजनों की तहरीर पर कोतवाली आईटीआई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। सर्विलांस और मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर किशोरी को ग्राम वेरका, अमृतसर से बरामद किया गया। विवेचना और किशोरी के बयान के आधार पर…
न्यायालय ने पुराने मामले में दो मौजूदा विधायकों समेत 24 आरोपितों के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किए
काशीपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने ओर धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में अदालत ने दो मौजूदा विधायकों समेत 24 आरोपितों के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं। अदालत ने पुलिस को सभी आरोपितों को गिरफ्रतार कर पेश करने के आदेश दिए हैं। कार्रवाई के बाद आरोपितों में खलबली मच गई है। मामला 15 जुलाई 2012 का है। दूसरे समुदाय के युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने काशीपुर-जसपुर हाईवे पर जाम लगाया था। पुलिस ने मामले को धार्मिक भावनाएं भड़काने…
किसान विकास क्लब की मासिक बैठक में कृषि से संबंधित हुई चर्चा
काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक अनाज मंडी के गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन श्वेतांशु चतुर्वेदी ने किया। इसमें किसानों की खेती संबंधी समस्याओं, फसलों में लगने वाली बीमारियों और उनके बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अनिल चंद्रा ने किसानों को खेती में आ रही विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने हवाई जहाज में ईंधन के रूप में इस्तेमाल होने वाली कमोलिन की फसल के…
2.67 लाख विद्यार्थियों के सुझावों में से चुने गए 140 युवा, सीएम धामी आज करेंगे सीधा संवाद; चयनित छात्रों को मिलेगी 2 लाख तक की स्कॉलरशिप
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं की सोच और प्रदेश के भविष्य को लेकर उनके विजन को नीति-निर्माण से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल के तहत ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ अभियान का महत्वपूर्ण चरण आज आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर प्रदेशभर से प्राप्त सुझावों में चयनित 140 छात्र-छात्राओं के साथ सीधे संवाद करेंगे। अभियान में कक्षा 11वीं और 12वीं के करीब तीन लाख विद्यार्थियों को जोड़ा गया था, जिनमें से 2,67,744 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने…
स्वच्छता की लड़ाई केवल सफाई कर्मचारियों या चुनिंदा संस्थाओं के दम पर नहीं जीती जा सकती :उर्वशी दत्त बाली
काशीपुर । समाज सेविका श्रीमती उर्वशी दत्त बाली जागरूकता का संदेश देते हुए कहती है कि हम अक्सर सार्वजनिक स्थानों की बदहाली का रोना तो रोते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि यह बदहाली किसी बाहरी ताकत की वजह से नहीं, बल्कि हमारे अपने गैर-जिम्मेदाराना रवैये की ही देन है। श्रीमती बाली कहती है कि चाहे जीवनदायिनी नदियां हों या फिर हमारी आस्था के धार्मिक स्थल अथवा हमारी अपनी आवासीय कॉलोनियां या चहल-पहल से भरे बाजार गंदगी फैलाने की हमारी बीमारी हर जगह पसरी हुई है। वह कहती है…
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली जल्द आएंगे उत्तराखंड
काशीपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जसपुर विधायक प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी ने दिल्ली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली से उनके कार्यालय में मुलाकात कर उत्तराखंड में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में व्यापक चर्चा करते हुए उन्हें उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द ही उत्तराखंड आने की बात कही। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली को जसपुर विधानसभा क्षेत्र समेत जनपद ऊधमसिंहनगर की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की मजबूत स्थिति से अवगत…
हरिपुर में यमुना घाट का लोकार्पण, सीएम धामी बोले- पौराणिक स्वरूप लौटाने का संकल्प हो रहा पूरा
देहरादून/कालसी, 17 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर, कालसी में यमुना तट पर प्रथम चरण में निर्मित घाट का लोकार्पण करते हुए क्षेत्र की धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान मां यमुना की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। हरिपुर में नवनिर्मित यमुना घाट को क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन विकास से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री धामी ने हरिपुर क्षेत्र की धार्मिक पहचान को पुनर्स्थापित करने और यमुना तट को विकसित करने की…
दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, केक काटकर साझा की खुशियां
देहरादून, 17 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन का अवसर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में अध्ययनरत बच्चों के साथ बिताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और उनसे आत्मीयता के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित और प्रसन्न दिखाई दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ काफी समय बिताया और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय उन्हें नई ऊर्जा और…
सेवा पखवाड़े के तहत मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन
काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़े के तहत एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने मरीजों का कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने बताया कि आज 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से…
