कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की हुंकार, सीएम धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर में निकली विशाल पदयात्राहजारों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत

रुद्रपुर। कांग्रेस के कथित झूठे नैरेटिव का जवाब देने और जनजागरण के उद्देश्य से भाजपा की ओर से प्रदेशभर में निकाली जा रही ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर में विशाल पदयात्रा निकाली गई। इसमें हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। जोश और उत्साह के बीच निकली पदयात्रा के दौरान शहर जय श्रीराम और मुख्यमंत्री धामी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।पदयात्रा से पूर्व गांधी पार्क…

चंद्रशेखर आजाद का काशीपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, किसानों और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा

काशीपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काशीपुर पहुंचने पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पत्रकारों से बातचीत में चंद्रशेखर आजाद ने किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी और औद्योगिक इकाइयों के पलायन को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन उन्हें अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। वहीं, काशीपुर…

मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित,पारदर्शिता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण,समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है,जहाँ प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने…

खटीमा के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध,विभिन्न विकास कार्यों से क्षेत्र को मिल रही है नई गति — मुख्यमंत्री

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा के राणा मार्केट (सितारगंज रोड) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री ने 14.97 करोड़ रुपये की लागत से खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनता के अपार स्नेह और अपनत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खटीमा के साथ उनका रिश्ता केवल एक जनप्रतिनिधि या चुनाव क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मां-बेटे के पवित्र रिश्ते जैसा अनंत और अटूट…

भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी के नेतृत्व में 500 कार्यकर्ता रुद्रपुर रवाना

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने के लिए जसपुर और काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 500 भाजपा कार्यकर्ता रवाना हुए। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी ने 25 कारों और दो बसों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रुद्रपुर के लिए रवाना किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के…

गन्ना किसानों को पांच सौ रुपए समर्थन मूल्य दे सरकार : अलका पाल

काशीपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार से किसानों के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य ₹500 प्रति कुंतल देने की मांग की। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि 2012 से लेकर अब तक लगभग 7 हजार किसानों का 25 करोड रुपए से अधिक काशीपुर चीनी मिल पर बकाया है, जबकि 10 वर्षों से भाजपा सरकार इस राज्य में काबिज है। किसान भुगतान के लिए आज भी दर-दर की ठोकर खा रहा है ।कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा…