27 एकड़ में फैला ऐतिहासिक रैमजे अस्पताल बदहाल, सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण

नैनीताल। शहर के मध्य स्थित 27 एकड़ क्षेत्र में फैला ऐतिहासिक रैमजे (जीबी पंत) अस्पताल वर्षों की उपेक्षा के कारण बदहाली का शिकार हो गया है। अस्पताल के वार्ड, ऑपरेशन थिएटर और कार्यालय बंद पड़े हैं तथा अधिकांश भवन जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। उपचार की सुविधाएं लगभग समाप्त हो चुकी हैं और परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है।ब्रिटिश काल में वर्ष 1893 में स्थापित यह अस्पताल कभी कुमाऊं मंडल के प्रमुख चिकित्सा केंद्रों में शामिल था। यहां दूर-दराज क्षेत्रों के मरीज इलाज के लिए पहुंचते थे, लेकिन वर्तमान…

एआई से बनाया गया एडीजी का फर्जी वीडियो वायरल, साइबर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

देहरादून, 20 जून 2026। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक का दुरुपयोग कर उत्तराखंड पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसे विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास मानते हुए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम पर उत्तराखंड पुलिस के नाम से संचालित एक फर्जी अकाउंट से अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) को डांस करते हुए दिखाने वाला वीडियो पोस्ट किया गया था। इंटरनेट मीडिया…

नगरासू गुरुद्वारे में तनाव के बाद प्रशासन सख्त, धारा 163 लागू

चमोली, 20 जून 2026। कर्णप्रयाग क्षेत्र में हाल ही में हुई घटना के बाद शनिवार को नगरासू गुरुद्वारे में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए कुछ निहंग सिखों के गुरुद्वारे की छत पर चढ़ने और परिसर पर कब्जा जमाने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन एवं पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। मामले को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि गुरुद्वारे में मौजूद कुछ निहंग सिखों ने सेवादार और एक बाबा के साथ मारपीट की, जिससे क्षेत्र…

उत्तराखंड में मानसून की एंट्री में देरी, 25 जून के बाद तेज बारिश के आसार

देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड में इस वर्ष मानसून की दस्तक तय समय से कुछ देर से होने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य में मानसून की सक्रियता जून के अंतिम सप्ताह से बढ़ने की संभावना है। पहले मानसून के 22 से 25 जून के बीच पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन अब तेज बारिश का दौर 25 जून के बाद शुरू होने की संभावना जताई गई है।हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि लोगों को चिंतित होने की आवश्यकता…

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर, मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में सुनी जनता की समस्याएं

खटीमा, 20 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचने के बाद उन्होंने कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।उन्होंने…

मुख्यमंत्री धामी ने 4400 से अधिक श्रमिकों को 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की

देहरादून, 20 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 4400 से अधिक श्रमिकों को लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई।मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विवाह उपरांत सहायता, मृत्यु उपरांत अनुदान, प्रसूति सुविधा एवं शिक्षा सहायता योजना के लाभार्थियों को वन क्लिक के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा…

बच्चों की सुरक्षा को लेकर आयोग सख्त, हर जिले में चिन्हित होंगी ‘फिट संस्थाएं’

देहरादून। उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय लिया है। आयोग अब प्रत्येक जिले में दो से चार ऐसी संस्थाओं और आवासीय केंद्रों की पहचान करेगा, जहां रेस्क्यू किए गए बच्चों को सुरक्षित वातावरण में रखा जा सके। चयनित संस्थाओं को आयोग द्वारा ‘फिट संस्था’ घोषित किया जाएगा।बृहस्पतिवार को आयोग कार्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समन्वय बैठक में बच्चों के विरुद्ध बढ़ती हिंसा, गुमशुदगी, बाल तस्करी, यौन शोषण, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और किशोर अपराध…

खालसा फाउंडेशन ने ज्ञापन सौंपकर कर्णप्रयाग क्षेत्र में हुई घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की

काशीपुर। खालसा फाउंडेशन उत्तराखंड एवं समस्त सिख समाज के प्रतिनिधियों ने हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग क्षेत्र में हुई घटना की निष्पक्ष जांच एवं यात्रियों की सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब यात्र के दौरान कुछ स्थानीय लोगों एवं सिऽ श्रद्धालुओं के बीच हुई झड़प अत्यंत चिंताजनक है। संगठन ने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच पूरी होने तक गिरफ्रतार किए गए चारों…

सहकर्मी की शरारत बनी मौत की वजह, एयर प्रेशर पाइप से घायल युवक ने तोड़ा दम

रबूपुरा। उत्तर प्रदेश के यमुना सिटी स्थित रबूपुरा क्षेत्र में एक कंपनी में काम करने वाले काशीपुर निवासी युवक की सहकर्मी की कथित शरारत के चलते मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार 16 जून की सुबह रबूपुरा के सेक्टर-29 स्थित सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में तीन सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे थे। इनमें काशीपुर निवासी समीर, दिलशाद और जीशान…

रन फॉर योगा में दौड़े 350 से अधिक युवा, योग और नशामुक्ति का दिया संदेश

रुद्रपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मनोज सरकार स्टेडियम से “रन फॉर योगा” एवं नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, बच्चों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में हिमेश राजपूत ने प्रथम, केवल चमियाल ने द्वितीय, युवराज जोशी ने तृतीय, भरत कुमार ने चतुर्थ, गणेश सिंह ने पंचम तथा विजय सिंह ने छठा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में गौरी…