देहरादून/कालसी, 17 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर, कालसी में यमुना तट पर प्रथम चरण में निर्मित घाट का लोकार्पण करते हुए क्षेत्र की धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान मां यमुना की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। हरिपुर में नवनिर्मित यमुना घाट को क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन विकास से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री धामी ने हरिपुर क्षेत्र की धार्मिक पहचान को पुनर्स्थापित करने और यमुना तट को विकसित करने की…
Category: उत्तराखंड
दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, केक काटकर साझा की खुशियां
देहरादून, 17 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन का अवसर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में अध्ययनरत बच्चों के साथ बिताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और उनसे आत्मीयता के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित और प्रसन्न दिखाई दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ काफी समय बिताया और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय उन्हें नई ऊर्जा और…
महापौर और नगर आयुक्त ने द्रोणा सागर पर प्रधानमंत्री जी का दीपोत्सव के साथ मनाया जन्मदिन
काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय पटल पर ख्याति प्राप्त देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज यहां पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया।साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी गयीं।प्रधानमंत्री के स्वच्छता के मूल मंत्र को सार्थक रूप देते हुए महापौर दीपक बाली के निर्देशन में काशीपुर नगर निगम ने पांडव कालीन पौराणिक एवं धार्मिक स्थल द्रोणा सागर पर स्वच्छता अभियान के साथ-साथ आशीर्वाद का एक दिया कार्यक्रम के तहत दीपोत्सव आयोजित किया। इस शानदार समारोह में महापौर दीपक बाली नगर आयुक्त रविंद्र…
एआरटीओ ने इलेक्ट्रिक स्कूटर/साइकिल बेचने वाले 5 शोरूमों का आकस्मिक निरीक्षण किया
काशीपुर। एआरटीओ द्वाराआज काशीपुर में इलेक्ट्रिक स्कूटर/साइकिल बेचने वाले 5 शोरूमों का आकस्मिक निरीक्षण किया । इन शोरूमों में वाहनों को अधिकतम 25 किमी/घंटा की गति एवं 250 वाट मोटर क्षमता वाले वाहन के रूप में बताकर बेचा जा रहा था।निरीक्षण के दौरान ऐसे वाहन पाए गए जिनमें 1000 वाट एवं 1200 वाट की मोटर लगी हुई थी तथा जो लगभग 45 किमी/घंटा की गति से चलने में सक्षम थे। ऐसे 5 वाहनों को जब्त कर ARTO कार्यालय, काशीपुर में लाया गया है।इन शोरूमों द्वारा “इलेक्ट्रिक साइकिल” के नाम पर…
छरबा की 325 बीघा जमीन के हस्तांतरण पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, अलका पाल ने लगाए गंभीर आरोप
काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने उत्तराखंड सरकार पर सरकारी जमीनों के इस्तेमाल और हस्तांतरण को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश के जल, जंगल और जमीन को किसी भी तरह से खुर्द-बुर्द नहीं होने देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में निवेश बढ़ाने के नाम पर आयोजित इन्वेस्टमेंट मीट के बाद सरकारी जमीनों को बाहरी संस्थाओं और लोगों को कम कीमत पर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यवस्था तैयार की गई। अलका पाल ने विशेष रूप से सिडकुल से लगे छरबा क्षेत्र…
लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी पुलिस हिरासत में
काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्रतार किया है। वारंटी अभियुक्त संजीत सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने मंडी समिति ग्राउंड, बाजपुर से उसे गिरफ्रतार कर लिया। गिरफ्रतार अभियुक्त की पहचान संजीत सिंह पुत्र पूरन सिंह, निवासी ग्राम गुमसानी, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट की तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्रतारी के बाद अभियुक्त…
विधानसभा क्षेत्र में तीन टाइल मार्गों का विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किया शिलान्यास
काशीपुर। चामुंडा विहार कॉलोनी में लगभग 34 लाख की लागत से बनने वाले तीन टाइल मार्गों का विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने विधिवत शिलान्यास किया। मार्गों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग भी पूरी होगी।शिलान्यास कार्यक्रम में नगर निगम वार्ड संख्या 35 के पार्षद मयंक मेहता, राज्य मंत्री सीमा चौहान, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंडल महामंत्री वैभव गुप्ता और जिला मंत्री रजत सिद्धू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों…
सूर्या फाउंडेशन ने किया पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम
काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन द्वारा ग्राम देवीपुरा स्थित राजकीय महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्री गार्ड के साथ सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, उत्तराऽंड सरकार हरीश उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ- सुशीला सूद, सूर्या फाउंडेशन के उत्तराऽंड क्षेत्र प्रमुख हिमांशु, शिक्षक संध्या कोहली, प्रिया लोहनी, हेमा आर्या,…
पंचम बाल विधानसभा के गठन को लेकर समीक्षा बैठक, 13 जिलों से चुने जाएंगे 70 बाल विधायक
ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से पंचम बाल विधानसभा–2026 के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी क्रम में ऊधम सिंह नगर आपदा प्राधिकरण के सभागार में आयोग के सदस्य श्री योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में बाल विधायकों के चयन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, बाल कल्याण समिति सहित…
हिंदी को तकनीक और डिजिटल दुनिया की मजबूत भाषा बनाना होगा: मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहित्यकारों, लेखकों, भाषाविदों, छात्र-छात्राओं और हिंदी प्रेमियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, सभ्यता, राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस केवल भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, राष्ट्रीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों, भाषाओं, बोलियों और…
