देहरादून। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर को नैनीताल से हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में स्थानांतरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर प्रस्तावित परिसर के लिए आवश्यक वन भूमि हस्तांतरण और डायवर्जन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का अनुरोध किया। मंगलवार को हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने तथा नए परिसर के निर्माण के लिए आरक्षित वन भूमि उपलब्ध…
