खेल मंत्री रेखा आर्या बोलीं- उत्तराखंड शीतकालीन खेलों का बन रहा नया केंद्र, खिलाड़ियों का भविष्य भी सुरक्षित

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य अब केवल पर्यटन ही नहीं, बल्कि शीतकालीन खेलों के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है।रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित हिमाद्रि आइस रिंक में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचीं खेल मंत्री ने कहा कि गर्मियों के मौसम में भी शीतकालीन खेलों के आयोजन के उद्देश्य से विश्वस्तरीय आइस रिंक की स्थापना की गई है, जहां देशभर से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंच रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले सोमवार से शुरू होंगे, जिनमें देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे।रेखा आर्या ने कहा कि हिमाद्रि आइस रिंक देश का एकमात्र और अत्याधुनिक विश्वस्तरीय इनडोर आइस रिंक है, जो उत्तराखंड की खेल क्षमताओं को नई दिशा दे रहा है। यहां खिलाड़ी शॉर्ट ट्रैक और फिगर स्केटिंग जैसी ओलंपिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन न केवल देश में आइस स्केटिंग को बढ़ावा देंगे, बल्कि उत्तराखंड को बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी करने वाले सक्षम राज्य के रूप में भी स्थापित करेंगे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment