कांवड़ मेले के चौथे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 31.50 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर हुए रवाना

हरिद्वार। कांवड़ मेले के चौथे दिन धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। रविवार को करीब 31 लाख 50 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक 76 लाख 85 हजार से अधिक श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। रविवार तड़के से ही हर की पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। देर रात…

कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 को दिव्य, भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें हर वर्ष लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा,…

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के आरोप, बीकेटीसी ने जांच के दिए आदेश

देहरादून। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले के बाद अब बदरीनाथ धाम में भी चढ़ावे और दान राशि में कथित हेराफेरी के आरोप सामने आए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि आरोपों की निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच कराई जाएगी तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए समिति गठित करने के…

डमरू वाले बाबा की पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन

काशीपुर। नगर क्षेत्र के द्रोणा सागर स्थित डमरू वाले बाबा की 30वी पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन किया गया। जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। आज द्रोणा सागर स्थित डमरू वाले बाबा मंदिर परिसर में सुबह मंदिर के पुजारी पंडित भास्करनंद जोशी व विष्णु गोस्वामी ने धार्मिक अनुष्ठान किये। कार्यक्रम के मुख्य यजमान भास्कर बुधानी रहे। इस दौरान रामायण पाठ कर भंडारे का आयोजन किया। श्री डमरूवाले बाबा की 30वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन डमरू वाले बाबा ट्रस्ट कमेटी की ओर से किया गया। यहां मुख्य सेवक…

ऋषिकेश पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना, बोले—“जमीनी हकीकत उम्मीद से बेहतर”

ऋषिकेश। पहाड़ों की गोद और गंगा तट पर बसे ऋषिकेश में उस समय खास माहौल देखने को मिला, जब बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी पहुंचे। अभिनेता के आगमन की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और तीर्थयात्री उन्हें देखने के लिए उत्साहित नजर आए। हालांकि उनका यह दौरा केवल भ्रमण तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर अवलोकन किया और अपने अनुभव साझा किए।अभिनेता ने चारधाम यात्रा को लेकर फैली नकारात्मक धारणाओं पर स्पष्ट प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अक्सर बाहर यह सुनने को मिलता…

मोटेश्वर महादेव मंदिर समेत क्षेत्र के तमाम शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

काशीपुर। चैती मेला मैदान स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर समेत क्षेत्र के तमाम शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर यहा शिव भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हुए घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर धार्मिक आयोजनों समेत विशाल भंडारे भी चलाए गए। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर वापस गंतव्य की ओर लौटने वाले कांवरियों का जत्था हजारों की तादात में गत शनिवार की शाम चैती मेला मैदान में जमा हो गया। इस दौरान भगवा वस्त्र में बम बम भोले हर हर भोले…

सनातन संस्कृति और संस्कारों को मजबूत बनाने को लेकर सम्मेलन आयोजित

काशीपुर। नगर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदू समाज को संगठित करने,सामाजिक समरसता बढ़ाने, सनातन संस्कृति और संस्कारों को मजबूत बनाने के साथ साथ जाति भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना , महिला सशक्तिकरण जैसे उद्देश्यों को लेकर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने को लेकर वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ अभिषेक दुबे तथा प्रमुख वक्ता प्रांतीय कार्यवाह आर- एस-एस डा दिनेश सेमवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान गुरुकुल…

ज्योतिष को वैश्विक पहचान दिलाने की जिम्मेदारी युवाओं की: सीएम धामी

देहरादून। ज्योतिष केवल भविष्य बताने का माध्यम नहीं, बल्कि जनकल्याण और खगोलीय घटनाओं को समझने का एक महत्वपूर्ण विज्ञान है। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 8वें अमर उजाला–ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ के उद्घाटन अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व के प्रतिष्ठित संस्थान भी ज्योतिष की उपयोगिता को स्वीकार कर रहे हैं और नासा जैसी संस्थाएं खगोलीय घटनाओं के अध्ययन में इसके महत्व को मान्यता दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अब यह…

प्रधानमंत्री मोदी ने दीपावली पर देशवासियों को भेजे पत्र में भगवान श्रीराम के आदर्शों का किया उल्लेख, कहा—‘धर्म के मार्ग पर चलना और अन्याय के विरुद्ध खड़ा होना ही सच्चा दीपोत्सव है’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को संबोधित अपने पत्र में भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीराम हमें सदैव धर्म का पालन करने और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा देते हैं। प्रधानमंत्री ने लिखा कि इसका जीवंत उदाहरण हाल के दिनों में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखने को मिला, जब भारत ने धर्म और न्याय की रक्षा करते हुए अन्याय का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व केवल अंधकार…

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शिव भक्त कांवड़ियों की रक्षा को देखते हुए भारी वाहनों के लिए रोड प्लान बनाया गया

काशीपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शिव भक्त कांवड़ियों की रक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस काशीपुर द्वारा निम्न यातायात प्लान बनाया गया है जो 17 से 23 जुलाई शिवरात्रि तक भारी वाहनों के आवागमन लिए जनपद बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली जनपदों में कांवड़ के दृष्टिगत प्रतिबन्धित रहेंगे। धामपुर (बिजनौर) से आने वाले व धामपुर को जाने वाले भारी वाहन नादेही व धर्मपुर बॉर्डर से आगे प्रतिबंधित रहेंगे। ठाकुरद्वारा से आने वाले व ठाकुरद्वारा को जाने वाले भारी वाहन सूर्या चौकी से आगे…