डमरू वाले बाबा की पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन

काशीपुर। नगर क्षेत्र के द्रोणा सागर स्थित डमरू वाले बाबा की 30वी पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन किया गया। जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। आज द्रोणा सागर स्थित डमरू वाले बाबा मंदिर परिसर में सुबह मंदिर के पुजारी पंडित भास्करनंद जोशी व विष्णु गोस्वामी ने धार्मिक अनुष्ठान किये। कार्यक्रम के मुख्य यजमान भास्कर बुधानी रहे। इस दौरान रामायण पाठ कर भंडारे का आयोजन किया। श्री डमरूवाले बाबा की 30वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन डमरू वाले बाबा ट्रस्ट कमेटी की ओर से किया गया। यहां मुख्य सेवक अजय चौहान, अक्षय नायक, विजेंद्र सिंह चौहान, विशाल गुप्ता, गगन विनायक, हितेंद्र गोस्वामी, रजत चौहान, भगवती गिरी, विजय चौहान, गंगा देवी आदि समेत अनेकों भक्त मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment