द टचवुड स्कूल के अब्दुल रहमान ने वुशु चैंपियनशिप में बढ़ाया मान, जीता सिल्वर मेडल

काशीपुर। वुशु चैंपियनशिप 2026 में द टचवुड स्कूल के छात्र अब्दुल रहमान अख्तर ने 28 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। छात्र ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले में स्कूल का नाम रोशन किया। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन रामनगर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया, जहाँ जिले भर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, लेकिन अब्दुल रहमान ने पूरे आत्मविश्वास, जोश और दमदार तकनीक के साथ शानदार खेल दिखाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। अब्दुल रहमान की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य काविश सिद्दीकी, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने छात्र को इस सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। द टचवुड स्कूल लगातार शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी छात्रों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है और विद्यार्थियों की यह उपलब्धियाँ स्कूल के लिए गर्व का विषय बनती जा रही हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment