आपदा प्रभावितों को अब दोगुना मुआवजा देगी केंद्र सरकार, मृत्यु पर आठ लाख और क्षतिग्रस्त मकान के लिए 1.60 लाख रुपये मिलेंगे

काशीपुर। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को अब पहले की अपेक्षा अधिक आर्थिक सहायता मिल सकेगी। केंद्र सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के अंतर्गत विभिन्न मदों में दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि करते हुए आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत प्रदान की है। संशोधित सहायता मानक वित्तीय वर्ष 2026-27 से प्रभावी हो गए हैं। नए प्रावधानों के तहत आपदा में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह सहायता राशि चार लाख रुपये से बढ़ाकर…

मेयर दीपक बाली का आटा चक्की से राष्ट्रपति अवॉर्ड तक का सफर

काशीपुर। 11 नवंबर 2026 का दिन मेरे और हमारे पूरे परिवार के लिए बेहद गर्व का दिन है ,जब मेरे पति, दीपक बाली को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी के कर-कमलों से प्रतिष्ठित सम्मान मिला ,तो बीते 25 सालों का पूरा सफर मेरी आंखों के सामने तैर गया। मैं, उर्वशी दत्त बाली, पिछले 25 वर्षों से उनकी जीवनसंगिनी के रूप में उनके हर संघर्ष, हर धूप-छांव और हर उतार-चढ़ाव में साथ रही हूं। वर्तमान महापौर दीपक बाली ने एक बेहद साधारण परिवार से निकलकर, बिना किसी बड़े स्कूल की पढ़ाई…

पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

काशीपुर। सोशल मीडिया पर निवर्तमान मेयर से राष्ट्रपति के निजी व्हाट्सएप नंबर सहित संवेदनशील एवं गोपनीय जानकारी मांगने से संबंधित पोस्ट प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में क्षेत्र के समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कोतवाली आईटीआई पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।शिकायत में अनिल कुमार पार्षद, बिना नेगी, संजय शर्मा, विजय कुमार, वैशाली गुप्ता और सतीश कुमार सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि रवि पपनै पुत्र पूरन चन्द्र निवासी गढ़वाल सभा, रुद्राक्ष गार्डन, कोतवाली आईटीआई क्षेत्र द्वारा…

फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाहा

काशीपुर। नगर क्षेत्र में एक फर्नीचर के गोदाम में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की कई टीमों ने करीब आठ घंटे तक लगातार मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गोदाम स्वामी फर्नीचर कारोबारी जीवन सिंह को दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे गोदाम से आग की लपटें बाहर निकलने लगीं थी। उन्होंने तत्काल फायर सर्विस को…

भाजपा नेता के घर लगी आग लाखों का नुकसान

काशीपुर। शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक भाजपा नेता के घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखो रुपये के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि आग लगने के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर खड़कपुर देवीपुरा निवासी भाजपा नेता राहुल खन्ना घर से बाहर थे। इसी दौरान पड़ोसी ने फोन कर घर में आग लगने की सूचना दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे, आग…

भाजपा नेता के घर लगी आग लाखों का नुकसान

काशीपुर। शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक भाजपा नेता के घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना में लाखो रुपये के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि आग लगने के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर खड़कपुर देवीपुरा निवासी भाजपा नेता राहुल खन्ना घर से बाहर थे। इसी दौरान पड़ोसी ने फोन कर घर में आग लगने की सूचना दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे, आग…