काशीपुर। सोशल मीडिया पर निवर्तमान मेयर से राष्ट्रपति के निजी व्हाट्सएप नंबर सहित संवेदनशील एवं गोपनीय जानकारी मांगने से संबंधित पोस्ट प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में क्षेत्र के समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कोतवाली आईटीआई पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।शिकायत में अनिल कुमार पार्षद, बिना नेगी, संजय शर्मा, विजय कुमार, वैशाली गुप्ता और सतीश कुमार सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि रवि पपनै पुत्र पूरन चन्द्र निवासी गढ़वाल सभा, रुद्राक्ष गार्डन, कोतवाली आईटीआई क्षेत्र द्वारा सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट प्रसारित की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संबंधित व्यक्ति पूर्व में भी विभिन्न माध्यमों से इस प्रकार का दुष्प्रचार करता रहा है।शिकायत में यह भी आशंका जताई गई है कि इस मामले को लेकर आमजन में आक्रोश बढ़ रहा है और किसी भी समय अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शिकायतकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
