काशीपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत काशीपुर में मतदाता सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में नवीन कन्या इंटर कॉलेज में विशेष सत्यापन शिविर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में मतदाता अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंच रहे हैं। शिविर में मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन, अभिलेखों का मिलान, आवश्यक संशोधन तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट करने की प्रक्रिया लगातार संचालित की जा रही है, ताकि अंतिम मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
राजकीय शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, शिक्षकों की लंबित मांगों के समाधान का मिला आश्वासन
देहरादून। उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह राणा और महामंत्री डॉ. अंकित जोशी ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर राज्य की विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था तथा राजकीय माध्यमिक शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष शिक्षकों की लंबे समय से लंबित मांगों और विभागीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इसमें एलटी संवर्ग से प्रवक्ता, प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य पदों पर लंबित पदोन्नतियों को शीघ्र पूरा करने, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों…
काशीपुर पुलिस का बड़ा अभियान, लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटी गिरफ्तार
काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशों के क्रम में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी काफी समय से न्यायालय में निर्धारित तिथियों पर उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी…
उर्वशी दत्त बाली की ऐतिहासिक पहल से काशीपुर में पहला ग्रैंड फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन 5 और 6 अगस्त को
काशीपुर। उर्वशी दत्त बाली की बड़ी पहल से काशीपुर इतिहास में पहली बार फैशन और शॉपिंग परिदृश्य में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। शहर में पहली बार आयोजित हो रहे अत्यंत भव्य ‘ग्रैंड फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन’ की विस्तृत जानकारी देते हुए काशीपुर की प्रथम महिला एवं समाजसेविका श्रीमती उर्वशी दत्त बाली ने प्रेस वार्ता में बताया कि 5 और 6 अगस्त को होटल अनन्या रीजेंसी में दो दिवसीय फैशन फेस्टिवल सजने जा रहा है। उर्वशी दत्त बाली के कुशल नेतृत्व में पिछले एक महीने से पूरे शहर…
भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता पर बोले सीएम धामी, 100 के करीब नकल माफिया पर कार्रवाई का दावा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और नकल माफिया के खिलाफ सरकार की कार्रवाई को लेकर अपनी सरकार का पक्ष मजबूती से रखते हुए कहा कि उत्तराखंड में जहां-जहां भी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता या नकल के मामले सामने आए, वहां सरकार ने बिना किसी भेदभाव के तत्काल सख्त कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं गया। मुख्यमंत्री ने दावा…
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में शिव भक्तों की लगी भीड़
काशीपुर। शिवालयों में शिवभक्तों की सावन के पहले सोमवार पर कतारें लग गईं। आज सुबह शुरू हुआ पूजा-अर्चना का दौर पूरा दिन चलता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा दूध, दही, घी, चंदन, धतूरा, भांग आदि अर्पित किए। शहर के शिवालय सहित कई मंदिर शिव आराधना और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। भगवान शिव के प्रिय मास सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। शिव भक्त सुबह से ही अपने आराध्य भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में…
चाकू लहराकर घूम रहे युवक से कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल
काशीपुर। चीमा चौराहा रेलवे लाइन के पास कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच जब एक नशे में धुत युवक दोनों हाथों में बड़े धारदार हथियार लेकर लोगों को डराता और धमकाता हुआ घूमता दिखाई दिया। युवक की हरकतों से कॉलोनी के लोगों में भय फैल गया और कई लोग अपने घरों में दुबक गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आरोपी युवक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।…
बड़ी तादाद में मिला ढेला नदी से बायोमेडिकल वेस्ट, स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त
काशीपुर। नगर के कुछ निजी अस्पताल बायोमेडिकल वेस्ट ढेला नदी के पुल के नीचे दबा रहे थे जिसका खुलासा तब जब गोरक्षा दल से जुड़े अभिषेक अपने साथियों के साथ एक मृत मवेशी को दफनाने के लिए ढेला पुल के नीचे नदी किनारे पहुंचे। बता दे कि जब उन्होंने फावड़े से नदी किनारे खोदना शुरू किया तो रेत के नीचे बड़ी मात्रा में बायोमेडिकल वेस्ट दबा मिला। इतनी भारी तादाद में बायोमेडिकल वेस्ट मिलने से जहां संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका पैदा हो गई है। यहां यह भी बता…
रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी चेतावनी स्तर पर पहुंची, प्रशासन ने नदी तटों से दूर रहने की अपील की
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार बदलते मौसम के बीच रुद्रप्रयाग जिले में सोमवार सुबह से घने बादलों का डेरा बना रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार अलकनंदा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर तक पहुंच गया है, जिसके चलते जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने आम नागरिकों, स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे नदी तटों, घाटों और किनारों से सुरक्षित दूरी…
उत्तराखंड में डेंगू का बढ़ा खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड आरक्षित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में बदलते मौसम के बीच डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और संभावित मरीजों के उपचार के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिले के 40 सरकारी एवं निजी अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए कुल 1,662 बेड आरक्षित किए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और अस्पतालों…
