काशीपुर। काशीपुर नगर क्षेत्र में धनतेरस,दीपावली, उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस भैया दूज गोवर्धन पूजा, छठ पूजा,के पर्व में कुछ ही दिन शेष रहने के चलते शहर के बाजारों में खरीदारी का उत्साह चरम पर है। सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की आवाजाही शुरू हो गई, जो दोपहर होते-होते भीड़ में तब्दील हो गई। शाम तक बाजारों में खासी चहल-पहल बनी रही। दीपों का पर्व दीपावली पर घरों को सजाने के लिए लोग रंग-बिरंगे सजावटी सामान, मोमबत्तियां, मिट्टी के दीये, बिजली की झालरें और अन्य आकर्षक वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर अपनी पसंद का सामान खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। वहीं, स्वर्णकारों और बर्तन बाजार में भी अच्छी खासी रौनक देखने को मिल रही है। सोने-चांदी के दामों में आई कमी के चलते लोग महालक्ष्मी पूजन के साथ ही आगामी शादी के सीजन के लिए भी आभूषण बनवा रहे हैं। त्योहार को देखते हुए पुलिस भी बाजारों में लगातार गश्त कर रही है। कारोबारियों को उम्मीद है कि दीपावली तक बाजारों में खरीदारी का उत्साह और बढ़ेगा। वहीं ई-रिक्शा के बाजार में संचालन नहीं होने के ग्राहकों व दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली है। उन्होंने कहा कि त्यौहारों पर यह पहल जरूरी है। यहां बता दें कि दीपावली के पर्व को लेकर इस बार तिथियों के निर्धारण में किसी तरह का संशय नहीं रहेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, देशभर में रविवार आठ नवंबर को दीपावली का मुख्य पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कार्तिक अमावस्या तिथि प्रदोष एवं निशीथ काल में विद्यमान रहने के कारण महालक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व रहेगा। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार छह नवंबर को धनतेरस से होगी। शनिवार सात नवंबर को रूप चतुर्दशी, रविवार आठ नवंबर को दीपावली एवं महालक्ष्मी पूजन किया जाएगा। इसके बाद मंगलवार 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट और बुधवार 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस तरह दीपोत्सव के सभी पर्व निर्धारित तिथियों पर मनाए जाएंगे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
