काशीपुर। सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर प्लांट में श्री जयप्रकाश अग्रवाल जी का जन्मदिन उनके द्वारा गोद लिए गए गाँव में सूर्या फाउंडेशन आदर्श गाँव योजना के अंतर्गत संचालित संस्कार केंद्र के बच्चों के साथ बड़े उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सूर्या रोशनी के प्लांट हेड शुभम चमोली, टेक्निकल हेड मनीष गुप्ता, सीओ आशुतोष मिश्रा एवं सूर्या फाउंडेशन के स्टाफ की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन समारोह मनाया गया। सभी ने बच्चों के साथ खुशियाँ साझा कीं और श्री जयप्रकाश अग्रवाल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान संस्कार केंद्र के बच्चों को सूर्या रोशनी के प्लांट का भ्रमण कराया गया, जहाँ बच्चों ने प्लांट की कार्यप्रणाली को नजदीक से जाना और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता सहित अनेक रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें नई जानकारियों, रचनात्मक गतिविधियों एवं सकारात्मक वातावरण से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पप्रश्री जयप्रकाश अग्रवाल जी के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुऽद जीवन और दीर्घायु होने की कामना की।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
