जौलजीबी (पिथौरागढ़)। विधायक हरीश धामी ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि यदि तैश में आकर उनसे कोई गलतियां हुई हैं तो वह इसके लिए जनता से माफी मांगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका माइक मुख्यमंत्री और सरकार के कहने पर बंद किया गया। अपने वीडियो संदेश में विधायक धामी ने कहा कि उनके संगठन द्वारा विरोध करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन उनका मानना था कि जौलजीबी मेले में अतिथि देवो भव की भावना का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा था…
