कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनाई जयंती

काशीपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पं- नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया और सुभाष पाल ने कहा कि देश के विकास में पंडित नेहरू का योगदान अतुलनीय रहा है। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने देश को आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत आधार प्रदान किया, जो आज भी एक मिसाल है। भाजपा सरकार के खिलाफ़ हस्ताक्षर अभियान शुरू जिला अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर भाजपा सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कृषि मंत्री गणेश जोशी, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्य और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर तक विशेष हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आमजन को जोड़ा जाएगा, जबकि 30 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजागरण और भाजपा सरकार के िऽलाफ विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, सुशील भटनागर, अर्पित मेहरोत्र, कुलदीप एरी, मीनू गुप्ता, कुमकुम सक्सेना, परम सिद्धू, सारिम सैफी, जितेंद्र सरस्वती, रवि पपने, अभिषेक अरोरा, संजय अरोरा, मीणा आर्य, टीका सिंह सैनी, विनोद मेहरोत्र, अब्दुल समद, महेंद्र बेदी, चंद्रभूषण डोभाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी, सुरेंद्र बाटला, रमेश कश्यप, इकबाल अदीब, एडवोकेट अनिल शर्मा, राजेश शर्मा, गौरव रस्तोगी, रामकिशोर सैनी, इरशाद सैफी, नजमी अंसारी, रामकिशन माली, शाह आलम, एसपी सिंह, राकेश भगत, हरदासी लाल, सलीम हुसैन, मोहम्मद सैफ, डॉ- करण पाल, जगदीश पाल, प्रदीप जोशी, हरीश त्रिपाठी, अफसर अली, साबिर हुसैन, सलमान अली, शरद पंत, तौकीर अंसारी, इफ्रितऽार छना, शंकर लाल, वसीम राजा, अशोक शर्मा, सुंदरलाल पाल, अमर सिंह पाल और मोहम्मद रिजवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment