काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में 14 नवंबर को बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू (चाचा नेहरू) के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ किया गया। इसके पश्चात बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें…
Day: November 14, 2026
सिख समुदाय के लोगों ने सोनिया गांधी की पुस्तक की जलाई प्रतियां, जताया रोष
काशीपुर। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की पुस्तक बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव। के विमोचन के बाद 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े बयानों और तथ्यों को लेकर सिख समुदाय में गहरा रोष देखा जा रहा है। रोषित सिख समाज के लोगों ने यहां चैती चौराहा के समीप सोनिया गांधी की इस पुस्तक की प्रतियां जलाईं और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक ने कहा कि इस किताब में 1984 के नरसंहार और सिख समुदाय के दर्द को सही ढंग से पेश नहीं किया गया…
कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनाई जयंती
काशीपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पं- नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया और सुभाष पाल ने कहा कि देश के विकास में पंडित नेहरू का…
नगर की पुरानी सब्जी मंडी में अतिक्रमण की मार से व्यापारी परेशान
काशीपुर। नगर क्षेत्र की पुरानी सब्जी मंडी में अतिक्रमण की समस्या अब व्यापारियों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर दूसरे क्षेत्र में कारोबार करने को मजबूर हो रहे हैं। कोई रामनगर रोड का रुख कर रहा है तो कोई अन्य स्थानों पर दुकान तलाश रहा है। व्यापारियों का कहना है कि जब ग्राहक ही दुकानों तक नहीं पहुंच पाएंगे तो व्यापार कैसे चलेगा? व्यापारियों का कहना है कि वह बिजली के पक्के बिल, जीएसटी, आयकर सहित विभिन्न प्रकार के टैक्स…
घर में घुसकर मारपीट करने का आरोपी पुलिस हिरासत में
काशीपुर। पुलिस ने ग्राम खड़कपुर देवीपुरा में घर में घुसकर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद आरोपी सूरज (32) पुत्र सियाराम निवासी हनुमान मंदिर के पीछे, खड़कपुर देवीपुरा को गिरफ्रतार किया है। 10 नवंबर की शाम वैशाली कॉलोनी में हुए विवाद के बाद आरोपियों ने भूप सिंह के घर में घुसकर उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। शिकायत करता उर्मिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए, सुनीं लोगों की जनसमस्याएं
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित,पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा और निर्जला व्रत के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति की आराधना और सूर्य उपासना का यह महापर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने छठी मइया से प्रदेशवासियों के…
जागृति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, नृत्य प्रस्तुतियों और खेल गतिविधियों में बच्चों ने दिखाया उत्साह
काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में 14 नवंबर को बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू (चाचा नेहरू) के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ किया गया। इसके पश्चात बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें…
सीएम धामी ने विकास कार्यों और कुंभ-2027 की तैयारियों के लिए मंजूर किए 78.18 करोड़ रुपये, सड़क-पेयजल सुविधाओं को मिलेगी गति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण, पेयजल व्यवस्था, आपदा राहत कार्यों और कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के लिए कुल 78.18 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत धनराशि से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सड़क मार्गों की स्थिति सुधारने, मोटर मार्गों के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण, पेयजल सुविधाओं को बेहतर बनाने और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही हरिद्वार में आगामी…
