काशीपुर। पुलिस ने ग्राम खड़कपुर देवीपुरा में घर में घुसकर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद आरोपी सूरज (32) पुत्र सियाराम निवासी हनुमान मंदिर के पीछे, खड़कपुर देवीपुरा को गिरफ्रतार किया है। 10 नवंबर की शाम वैशाली कॉलोनी में हुए विवाद के बाद आरोपियों ने भूप सिंह के घर में घुसकर उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। शिकायत करता उर्मिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्रतार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
