मां नंदा के दरबार में पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बामणी गांव स्थित मां नंदा देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने मां नंदा से उत्तराखंड को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने तथा प्रदेशवासियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों और विशेष रूप से मातृशक्ति से मिले…

बदरीनाथ में ‘देवभूमि सांस्कृतिक समारोह’ में दिखी उत्तराखंड की समृद्ध विरासत, सीएम धामी ने नन्ही श्रद्धालु को गोद में उठाकर जताया स्नेह

बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि सांस्कृतिक समारोह’ के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धा, संस्कृति और लोक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान बदरीनाथ भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे। कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री धामी ने एक नन्ही श्रद्धालु को अपनी गोद में उठाकर स्नेह जताया, जिसका दृश्य लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।भारतीय सेना और जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस…

सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

काशीपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन दिवस को 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिसमें स्वच्छता अभियान, पौधारोपण,रक्तदान शिविर लगाकर मना रहे हैं, इसी क्रम में आज काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में अल्पसंख्यक मोर्चा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर ब्लड डोनेट किया। यहां बता दे की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भारतीय जनता पार्टी उनके जन्मदिन को सेवा पकवाड़ा के…

पुलिस ने दो युवकों को अवैध चाकुओं के साथ किया गिरफ्तार

काशीपुर। कुंडा पुलिस ने दो युवकों को अवैध चाकुओं के साथ गिरफ्रतार किया। बीती शाम उपनिरीक्षक सौरभ भारती के नेतृत्व में शिवराजपुर पट्टी चौकी पुलिस ने हल्दूआ साहू क्षेत्र में वाहन चेकिंग और संदिग्धों की जांच कर रही थी। भट्ट से करीब 200 मीटर पहले पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान आकाश निवासी मोहल्ला दिला सिंह, जसपुर और मनीष निवासी गांगुवाला, जसपुर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट…

जीएसटी विभाग की जांच पड़ताल से व्यापारियों में आक्रोश

काशीपुर। अचानक जीएसटी विभाग की इलेक्ट्रिकल कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों और गोदामों में हुई जांच-पड़ताल के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। दिनभर चली कार्रवाई के बाद कई व्यापारी दुकानें बंद कर एमपी चौक पर एकत्र हुए और जीएसटी विभाग के विरुद्ध सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। व्यापारियों के अनुसार, जीएसटी विभाग की टीम ने विभिन्न इलेक्ट्रिकल प्रतिष्ठानों और गोदामों पर पहुंचकर दस्तावेजों, खरीद-बिक्री तथा इनपुट-आउटपुट से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। व्यापारियों का आरोप है कि कार्रवाई से पहले उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई और न ही…

कार की टक्कर से दो बाइक सवार हुए चोटिल

काशीपुर। नगर के नागनाथ मंदिर के पास कार सवार ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल को एलडी भट्ट उपजिला राजकीय चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पता चला है कि विजयनगर नई बस्ती निवासी मोहम्मद आजिम पुत्र मोहम्मद अली मजदूरी का काम करता है। वह काम के सिलसिले में बाहर गए थे और बीती देर शाम अपने…