काशीपुर। कुंडा पुलिस ने दो युवकों को अवैध चाकुओं के साथ गिरफ्रतार किया। बीती शाम उपनिरीक्षक सौरभ भारती के नेतृत्व में शिवराजपुर पट्टी चौकी पुलिस ने हल्दूआ साहू क्षेत्र में वाहन चेकिंग और संदिग्धों की जांच कर रही थी। भट्ट से करीब 200 मीटर पहले पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान आकाश निवासी मोहल्ला दिला सिंह, जसपुर और मनीष निवासी गांगुवाला, जसपुर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सौरभ भारती, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार व राजकुमार शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
