लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सनातन समाज से जुड़े मुद्दे को लेकर भाजपा पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सनातन समाज आज से पहले इतना अधिक अपमानित कभी नहीं हुआ। अखिलेश यादव ने कहा कि सनातन समाज का हर धर्मप्रधान और विचारशील व्यक्ति अपमान के इस घटनाक्रम से बेहद दुखी है और सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किए जाने की स्थिति को मजबूरी में सहन कर रहा है। उनके इन बयानों में भाजपा और सत्ता पक्ष के प्रति उनकी राजनीतिक असहमति स्पष्ट…
Month: September 2026
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वास्थ्य विभाग ने लगाए शिविर, 1263 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
काशीपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘जन-जन की सरकार, जनता के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऊधम सिंह नगर जनपद में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊधम सिंह नगर डॉ. एसके गोस्वामी के निर्देशन में आयोजित इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। जनपद के तीन स्थानों पर आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में कुल 1263 मरीजों को ओपीडी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआखेड़ागंज, काशीपुर, उपकेंद्र मसीत…
कोटद्वार में यूटीईटी परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा, दूसरे अभ्यर्थी की जगह दे रहा था परीक्षा
कोटद्वार। उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) के दौरान कोटद्वार में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने का मामला सामने आया है। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की जांच के दौरान एक युवक को फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना निवासी युवक हिमांशु, काशीपुर निवासी अभ्यर्थी विशाल कुमार के स्थान पर यूटीईटी की परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंचा था। मामला सामने आने के बाद परीक्षा केंद्र पर कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति रही और प्रशासनिक अधिकारियों…
राजकीय चिकित्सालय में आशा वर्कर्स का धरना प्रदर्शन जारी
काशीपुर। प्रत्येक मंगलवार को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय के प्रांगण में उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशाओं ने अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम संबोधित राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस संदीप कुमार दीक्षित को सौंपा। इस दौरान आशा वर्करों ने नारा दिया 3000 में दम नहीं 26000 से कम नहीं, आशा वर्करों ने कहा कि सरकार उनको सरकारी नौकरियों में शामिल करें । आशाओं ने कहा कि सितंबर माह से प्रत्येक मंगलवार को राजकीय चिकित्सालय में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया…
अधिकारियों के साथ महापौर ने लक्ष्मीपुर माइनर प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण किया
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज नगर के बीचो-बीच से निकल रही लक्ष्मीपुर माइनर प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति और सामने आ रही बाधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग, यूपीसीएल, नगर निगम और निर्माण संस्था के अधिकारियों व इंजीनियरों के साथ मौके पर पहुंचकर समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की। महापौर ने कहा कि वर्षा ऋतु के कारण प्रभावित हुए विकास कार्यों को अब बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद दोबारा गति दी जा रही है। महापौर ने बताया कि लक्ष्मीपुर माइनर का…
बाबा खाटू श्याम संकीर्तन की रूपरेखा को लेकर बैठक का हुआ आयोजन
काशीपुर। श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट काशीपुर की ओर से आगामी भव्य बाबा खाटू श्याम संकीर्तन के आयोजन को लेकर आज श्री खाटू श्याम मंदिर, फल मंडी के सामने, ढेला पुल पार, सरवरखेड़ा में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। आयोजित प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी 6 अक्टूबर की सांय 7 बजे होने वाले संकीर्तन की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी।ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा खाटू श्याम के भव्य संकीर्तन को श्रद्धा, भक्ति…
राधेहरि महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव संपन्न देर रात तक आएंगे परिणाम
काशीपुर। राधेहरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आज मतदान हुआ। महाविद्यालय परिसर में मतदान के लिए 12 बूथ बनाए गए हैं, जबकि 7 पदों पर 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतगणना के लिए 12 टेबल लगाई गई है। चुनाव अधिकारी डॉ- राखी डिमरी ने बताया कि मतदान और मतगणना की सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कॉलेज प्रशासन ने की तैयारियां पूरी है। मतदान के दौरान केवल छात्र-छात्राओं को कॉलेज परिसर में प्रवेश दिया गया। वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा की…
जागृति पब्लिक स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
काशीपुर, 28 सितंबर। जागृति पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकार की भावना विकसित करने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाषण, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन ‘मेरे सपनों का भारत’ की संकल्पना से जुड़ा रहा, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपने विचारों और कल्पनाओं को विभिन्न माध्यमों से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को ‘सेवा से राष्ट्र निर्माण’, ‘सुशासन एवं पारदर्शी प्रशासन’, ‘गरीब कल्याण…
हरियाणा भ्रमण पर जा रहे युवाओं से मिले सीएम धामी, अनुभवों को उत्तराखंड में लागू करने पर जोर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखंड के युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे भ्रमण के दौरान केवल पर्यटन तक सीमित न रहें, बल्कि हरियाणा की संस्कृति, जीवनशैली, विकास कार्यों, कृषि, खेल, नवाचार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को करीब से समझें तथा वहां की अच्छी कार्यप्रणालियों और उपयोगी अनुभवों को उत्तराखंड के संदर्भ में साझा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराज्यीय युवा भ्रमण का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान…
उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स के लिए तेजी से चला राहत-बचाव अभियान
देहरादून। उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण ट्रैकिंग के लिए गए पर्यटकों के फंसने के बाद राहत और बचाव अभियान तेजी से शुरू किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ली और प्रभावित क्षेत्रों में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक…
