काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह परिसर स्थित सभागार में साहित्य दर्पण समिति की ओर से मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, समिति संरक्षक डॉ- यशपाल सिंह रावत समेत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। समिति के मंत्री कवि सोमपाल प्रजापति ‘सोम’ ने मां शारदे की वंदना के साथ गोष्ठी का शुभारंभ किया। आयोजक एवं गीतकार विजय प्रकाश कुशवाहा ने अपनी गीत प्रस्तुति से खुब वाहवाही लूटी। कवि वीके मिश्रा ने जिंदगी पर आधारित रचना प्रस्तुत की। हास्य कवि डॉ- प्रतोष मिश्रा ने बुजुर्गों के महत्व को रेखाकित करते हुए रचना सुनाई। कवि सोमपाल प्रजापति ‘सोम’ ने संवेदनाओं से भरी कविता प्रस्तुत की। ओज कवि शुभम लोहनी ने शहीदों की शहादत को न भूलने का संदेश देती रचना सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत एवं व्यंग्यकार डॉ- मनोज आर्य ने अपनी गीत प्रस्तुति से समां बांधा। डॉ- यशपाल सिंह रावत ने प्रेम और भावनाओं से ओतप्रोत रचना प्रस्तुत की। डॉ- रजनीश शर्मा ने सरल मन और बदलते जीवन पर कविता सुनाई।कवि ओइम शरण आर्य ‘चंचल’ ने बुजुर्गों की पीड़ा को उजागर करती रचना प्रस्तुत कर गोष्ठी को भावुक कर दिया। समिति अध्यक्ष कवि जेके कटियार ने जीवन की हकीकत बयां करती कविता सुनाई। कवि राही अंजाना की प्रस्तुति पर भी श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं।इसके अलावा कवि सुरेंद्र मधुर, कुमार विवेक मानस, अर्चना लोहनी, डॉ- सरोज ठाकुर, अनीता पंत, डॉ- सुभाष अग्रवाल, हेम चंद्र जोशी और सुरेंद्र भारद्वाज समेत अन्य कवियों ने हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार रस से सराबोर रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, मेजर मुनीशकांत शर्मा, विमल गुड़िया, संजय शर्मा, कौशलेश गुप्ता, अमित शर्मा, अरुण पंत, दीपक शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
