देहरादून। धामी सरकार ने अपने पांच साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखते हुए विभिन्न फैसलों और सख्त कानूनों को अपनी प्रमुख उपलब्धियों के रूप में प्रस्तुत किया है। रिपोर्ट कार्ड में प्रशासनिक व्यवस्था को जवाबदेह बनाने, कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रदेश के मूल स्वरूप व संसाधनों की रक्षा के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख किया गया है। सरकार के मुताबिक, 27 जनवरी 2025 को उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बना। इसके तहत विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप…
Day: November 27, 2026
दो बैंक खातों से लाखों की रकम निकाली, साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज
देहरादून। पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के दो खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दीप चंद्र पाठक के दोनों बैंकों में खाते हैं। वह मूल रूप से रुद्रपुर की एलायंस कॉलोनी के निवासी हैं और वर्तमान में देहरादून के अलकनंदा एन्क्लेव में रहते हैं। 29 और 30 सितंबर 2026 के बीच उनके दोनों बैंक खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से रकम निकाल ली गई। खातों से पैसे कटने की जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत…
महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की अहम बैठक आज, पीएम मोदी करेंगे मंत्रिमंडल की अध्यक्षता
नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र से पहले केंद्र सरकार ने शुक्रवार दोपहर केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक दोपहर एक बजे सेवा तीर्थ में आयोजित होगी। बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सभी केंद्रीय मंत्रियों को बैठक की सूचना भेज दी गई है, ताकि वे निर्धारित समय पर उपस्थित रह सकें। सूत्रों के मुताबिक, सरकार पिछले परिसीमन से जुड़े विधेयक और महिला आरक्षण विधेयक में कुछ…
आशा कार्यकत्रियों को एसडीआरएफ ने दिया आपदा एवं अग्नि सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण
रुद्रपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. गोस्वामी के निर्देशन में 26 नवंबर 2026 को सीएमओ कार्यालय, ऊधम सिंह नगर के सभागार में आशा कार्यकत्रियों के लिए आपदा प्रबंधन एवं अग्नि जोखिम प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रुद्रपुर क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान एसडीआरएफ एवं अग्निशमन विभाग के विशेषज्ञों ने आपदा प्रबंधन की तैयारी, अग्नि जोखिम से बचाव, आग बुझाने के उपाय, सामुदायिक जागरूकता तथा आपदा के समय आशा कार्यकत्रियों की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने…
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए ऊधम सिंह नगर के सागर सिंह रावत, उत्तराखंड का बढ़ाया मान
रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर के शक्तिफार्म निवासी सागर सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धि से जनपद और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। श्री योगेंद्र सिंह रावत के पुत्र सागर सिंह रावत को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2026 के अंतर्गत देशी गाय एवं भैंस की नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान की श्रेणी में पूर्वोत्तर एवं हिमालयी क्षेत्र का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया है। देशी पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन, उन्नत नस्लों के पालन तथा वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को…
