दो बैंक खातों से लाखों की रकम निकाली, साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज

देहरादून। पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के दो खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दीप चंद्र पाठक के दोनों बैंकों में खाते हैं। वह मूल रूप से रुद्रपुर की एलायंस कॉलोनी के निवासी हैं और वर्तमान में देहरादून के अलकनंदा एन्क्लेव में रहते हैं। 29 और 30 सितंबर 2026 के बीच उनके दोनों बैंक खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से रकम निकाल ली गई। खातों से पैसे कटने की जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 25 नवंबर को एफआईआर संख्या 614/2026 दर्ज की। अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब दोनों बैंक खातों की ट्रांजेक्शन डिटेल खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रकम किन खातों में ट्रांसफर की गई तथा ठगी को किस तरीके से अंजाम दिया गया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपना ओटीपी, एटीएम पिन और बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment