राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए ऊधम सिंह नगर के सागर सिंह रावत, उत्तराखंड का बढ़ाया मान

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर के शक्तिफार्म निवासी सागर सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धि से जनपद और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। श्री योगेंद्र सिंह रावत के पुत्र सागर सिंह रावत को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2026 के अंतर्गत देशी गाय एवं भैंस की नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान की श्रेणी में पूर्वोत्तर एवं हिमालयी क्षेत्र का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया है। देशी पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन, उन्नत नस्लों के पालन तथा वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

इस विशेष पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें दो लाख रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए जाते हैं। सागर सिंह रावत की यह उपलब्धि क्षेत्र के पशुपालकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें देशी पशु नस्लों के संरक्षण, वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन तथा आधुनिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। पशुपालन विभाग, ऊधम सिंह नगर एवं समस्त विभागीय परिवार ने सागर सिंह रावत को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से शक्तिफार्म सहित पूरे जनपद में गर्व का माहौल है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment