दिल्ली में जय सिंह गौतम ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड-2026’ से सम्मानित

काशीपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए काशीपुर निवासी एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष जय सिंह गौतम को ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली स्थित सर्वाेच्च न्यायालय के ऑडिटोरियम में आयोजित सद्भावना महोत्सव में प्रदान किया गया। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व- राजीव गांधी की जयंती के समापन अवसर पर आयोजित समारोह में देशभर की 85 विशिष्ट प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रें में उल्लेऽनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जय सिंह गौतम को उनके रचनात्मक कार्यों, सामाजिक सेवाओं, सदाचारी जीवन और समाजहित में किए जा रहे प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया। मंच ने उनके सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में समानता, मानव एकता और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर गौतम को नेपाल की राजधानी काठमांडू में दिसंबर माह में प्रस्तावित सार्क राष्ट्रों के सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में भी आमंत्रित किए जाने की जानकारी दी गई।सम्मान पत्र पर न्यायमूर्ति परमात्मा झा, डॉ- जितेंद्र सिंह, डॉ- एपी सिंह, डॉ- एमसी गणेशिया एवं डॉ- कुलदीप प्रसाद शर्मा सहित मंच से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों के हस्ताक्षर अंकित हैं। कार्यक्रम के दौरान जय सिंह गौतम ने पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपने सामाजिक एवं जनसेवी कार्यों तथा भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में विचार व्यक्त किए।सम्मान प्राप्त कर काशीपुर लौटे गौतम ने आभार जताते हुए सामाजिक समरसता और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। उनकी उपलब्धि पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान, युवा कांग्रेसी नेता अर्पित मेहरोत्र, हरीश कुमार, सुरेश शर्मा, विमल गुड़िया, संदीप सहगल, मनोज जोशी, उमेश जोशी, सफीक अहमद अंसारी, मनोज अग्रवाल, संजय चतुर्वेदी, शरीफ चतुर्वेदी, अजय बाकी टंडन, महेंद्र लोहिया, सुशील गुड़िया, सुशील भटनागर, इंदर सिंह सिटी एडवोकेट, इंद्र सिंह, तरुण लोहनी, चंद्रभूषण डोवाल आदि सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने बधाई दी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment