उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स के लिए तेजी से चला राहत-बचाव अभियान

देहरादून। उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण ट्रैकिंग के लिए गए पर्यटकों के फंसने के बाद राहत और बचाव अभियान तेजी से शुरू किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ली और प्रभावित क्षेत्रों में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए संबंधित विभाग पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बर्फबारी वाले क्षेत्र में फंसे ट्रैकर्स को निकालने के लिए तत्काल अभियान चलाया गया, जिसके तहत हेलिकॉप्टर की मदद से 29 ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालकर हर्षिल पहुंचाए जाने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment