शातिर नशा तस्कर PIT NDPS Act में निरुद्ध, घर से गिरफ्तार

काशीपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी को लगातार नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने और उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थों के अवैध व्यापार निवारण अधिनियम, 1988 (PIT NDPS Act) के तहत निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने 28 सितंबर 2026 को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे उप कारागार हल्द्वानी दाखिल किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2019 में एफआईआर संख्या 422/2019 के तहत धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट, एफआईआर संख्या 633/2019 के तहत गैंगस्टर एक्ट, वर्ष 2021 में एफआईआर संख्या 528/2021 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट और वर्ष 2023 में एफआईआर संख्या 391/2023 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं। काशीपुर पुलिस ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नशा तस्करों पर सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से नशे की बिक्री या अवैध तस्करी की सूचना मानस पोर्टल के टोल-फ्री नंबर 1933 पर देने की अपील की है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment