सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

काशीपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन दिवस को 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिसमें स्वच्छता अभियान, पौधारोपण,रक्तदान शिविर लगाकर मना रहे हैं, इसी क्रम में आज काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में अल्पसंख्यक मोर्चा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर ब्लड डोनेट किया। यहां बता दे की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भारतीय जनता पार्टी उनके जन्मदिन को सेवा पकवाड़ा के रूप में मना रही है। पूरे देश में यह कार्यक्रम चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इसे जोर-जोर से मान रहे है, आज काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन के नेतृत्व में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष व दर्जा राज्य मंत्री सायरा बानो, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, भाजपा के प्रदेश आमंत्रित सदस्य राम मेहरोत्रा, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हसन नूरी, वरिष्ठ भाजपा नेता खिलंदर चौधरी ओर भाजपा कार्यकर्ता शाहनवाज खान ने भी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान राम मेहरोत्रा ने कहां की जगह-जगह सेवा पखवाड़ा के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी के साथ ही काशीपुर में भी अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा यहां ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया है, उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा की तारीफ करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा बढ़कर कार्यक्रमों में भाग ले रहा है जो सराहनीय है। रक्तदान शिविर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, वक्फ बोर्ड सदस्य हसन नूरी, महिला आयोग की उपाध्यक्ष व दर्जा राज्य मंत्री सायरा बानो, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, वरिष्ठ भाजपा नेता खिलंदर चौधरी, भाजपा नेता शाहनवाज खान, राधा चौहान, नसरीन खान, बाबूराम, इसरार अहमद, राशिद हुसैन, आरिफ, शमशाद हुसैन, मोहम्मद अहमद, आबिद, फैजान, मोहम्मद इदरीश, शमीम अहमद व धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment