त्योहारी सीजन को लेकर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए अभियान चलाया

काशीपुर। त्योहारी सीजन को लेकर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सघन चेकिंग और सैंपलिंग अभियान चलाया। कुमाऊं मंडल के उपायुक्त ए-के- फुलेरिया के नेतृत्व में टीम ने सुबह सूर्य पुलिस चौकी स्थित चेक पोस्ट पर करीब 36 वाहनों की जांच की। इस दौरान संदेह के आधार पर दूध के दो नमूने लिए गए। इसके बाद टीम ने चौती चौराहे स्थित विभिन्न मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मिठाइयों की गुणवत्ता, स्वच्छता और रखरखाव की जांच करते हुए नमूने एकत्र किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अभियान में सहायक आयुक्त ललित मोहन पांडे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह सहित विभागीय कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अभियान जारी रहेगा। नमूने मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment