हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामला रानीपोखरी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे हेड कांस्टेबल सुनील (49) अपने नागाघेर स्थित आवास के बरामदे में मौजूद थे। इसी दौरान उनकी कार्बाइन से अचानक गोलियां चल गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए हिमालय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने का बताया जा रहा है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं हेड कांस्टेबल की मौत की खबर से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment