बाबा’ नाम विवाद के बाद मुश्किलों में जिम संचालक, आर्थिक संकट गहराया

‘कोटद्वार। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद स्थित कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक जिम संचालक के लिए भारी परेशानी का कारण बन गया है। इस मामले के बाद जिम संचालक मोहम्मद दीपक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और उनके सामने जिम का किराया चुकाना भी मुश्किल हो गया है।बताया जा रहा है कि इस वर्ष 26 जनवरी को कोटद्वार में कपड़ों की एक दुकान का नाम ‘बाबा’ रखे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ युवाओं ने दुकान के…

मृत्यु के बाद महादान’ : काशीपुर में नेत्रदान कर परिवारों ने पेश की मिसाल

काशीपुर। शहर के दो परिवारों ने अपने परिजनों के निधन के बाद नेत्रदान कर मानवता और समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल पेश की है। दोनों परिवारों की सहमति से दान की गई आंखों (कॉर्निया) से अब चार लोगों को नई रोशनी मिल सकेगी।जानकारी के अनुसार विजय नगर स्टेडियम निवासी ब्रह्मलीन श्रीमती रूपा बजाज पत्नी स्वर्गीय ओम प्रकाश बजाज के गोलोक गमन के पश्चात उनके पुत्र संजीव बजाज और राजीव बजाज ने नेत्रदान की सहमति प्रदान की। इसके बाद वसुधैव कुटुम्बकम काशीपुर के दायित्वधारियों की देखरेख में मुरादाबाद से आई टीम ने…

त्रिभाषा फॉर्मूले और सीबीएसई मूल्यांकन प्रणाली पर संसदीय समिति करेगी समीक्षा

नई दिल्ली। कक्षा 9 और 10 में लागू किए जा रहे त्रिभाषा फॉर्मूले तथा सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन प्रणाली को लेकर संसदीय समिति जल्द समीक्षा बैठक करेगी। समिति की अध्यक्षता कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कर रहे हैं। इस बैठक में शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल होने के लिए बुलाया गया है।जानकारी के अनुसार समिति ने स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार और सीबीएसई अध्यक्ष राहुल सिंह को 2 जून को होने वाली बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कक्षा 12 की परीक्षाओं में…

विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद रहा गोवा, अब घरेलू सैलानियों पर बढ़ी निर्भरता

पणजी। कभी विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद माने जाने वाले गोवा में अब पर्यटन का स्वरूप तेजी से बदलता दिखाई दे रहा है। ‘भारत की पार्टी राजधानी’ कहे जाने वाले गोवा के बीच साइड शैक्स, कैफे और बैकपैकर्स होटलों में आज भी पर्यटकों की भीड़ बनी हुई है, लेकिन अब यहां विदेशी सैलानियों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम नजर आ रही है।कुछ वर्ष पहले तक पालोलेम समेत गोवा के कई तटीय इलाकों में रूसी और यूरोपीय पर्यटकों की बड़ी संख्या देखने को मिलती थी। समुद्र किनारे बने होटलों,…

हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामला रानीपोखरी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे हेड कांस्टेबल सुनील (49) अपने नागाघेर स्थित आवास के बरामदे में मौजूद थे। इसी दौरान उनकी कार्बाइन से अचानक गोलियां चल गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद परिजनों और आसपास…

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले मुख्यमंत्री धामी, ‘अपनापन’ पुस्तक के लोकार्पण में हुए शामिल

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री यहां शिवराज सिंह चौहान की प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी भागीदारी की।‘अपनापन’ पुस्तक को एक प्रेरणादायी कृति बताया जा रहा है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

कांग्रेस ने की कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर को लेकर कार्यशाला

काशीपुर। कांग्रेस ने मिशन 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए संगठनात्मक स्तर पर कमर कसनी आरंभ कर दी है। स्थानीय गौड सभा में महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में एसआईआर को लेकर कार्यशाला का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की कवायत आरंभ की। कार्यशाला में महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि आगामी समय विधानसभा चुनाव का समय है, ऐसे में जरूरी है कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सजक किया जाए। आज की कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के अंदर आगामी…

आईटीआई पुलिस ने दो वारंटियों को दबोचा

काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों के दो वांछित वारंटियों को गिरफ्रतार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वारंटीयों की गिरफ्रतारी हेतु दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कचनाल गुसाई निवासी मौ- उमर उर्फ सलीम पुत्र अब्दुल माजिद व नूर आलम पुत्र अब्दुल मजीद को गिरफ्रतार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई मीनाक्षी मनराल, कां- रमेश बंगयाल, दीपक जोशी व पीआरडी जवान अनिल कुमार रहे।

सरदार अमरजीत सिंह चीमा की आत्मा की शांति के लिए अरदास आज

काशीपुर। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के बड़े भाई सरदार अमरजीत सिंह चीमा का बीते शुक्रवार 15 मई की रात को आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी आत्मा की शांति के लिए काशीपुर के मौहल्ला पक्काकोट स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब, काशीपुर में कीर्तन और अंतिम अरदास का आयोजन बुधवार, 27 मई को किया जाएगा। पूर्व विधायक श्री चीमा ने बताया कि दोपहर 12 बजे से कीर्तन, अरदास व उसके बाद गुरु का लंगर बरताया जाएगा।

उदयराज हिंदू इंटर कालेज के शिक्षक शिक्षिकाओं ने लगाई छबील

काशीपुर। भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए उदयराज हिंदू इंटर कालेज के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों ने प्रेक्षागृह गेट द्वार पर स्टाल लगाकर राहगीरों को छबील लगाई। छबील शिविर का शुभारंभ अग्रवाल सभा अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति सदस्य मनोज कुमार अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने राहगीरों को शरवत पिलाते हुए किया। पहली बार विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा आयोजित शरवत वितरण कार्यक्रम की प्रबंध समिति पदाधिकारियों ने सराहना की।इस अवसर पर संयोजक बलजीत सिंह सुमेरिया एम- सी-आर्या सुनील कुमार उपाध्याय रणधीर सिंह कौशलेश गुप्ता राजेन्द्र सिंह दिनेश…