बाबा’ नाम विवाद के बाद मुश्किलों में जिम संचालक, आर्थिक संकट गहराया

‘कोटद्वार। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद स्थित कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक जिम संचालक के लिए भारी परेशानी का कारण बन गया है। इस मामले के बाद जिम संचालक मोहम्मद दीपक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और उनके सामने जिम का किराया चुकाना भी मुश्किल हो गया है।बताया जा रहा है कि इस वर्ष 26 जनवरी को कोटद्वार में कपड़ों की एक दुकान का नाम ‘बाबा’ रखे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ युवाओं ने दुकान के नाम का विरोध किया था। इसी दौरान मोहम्मद दीपक दुकानदार के समर्थन में सामने आए थे, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।विवाद के बाद से उनके जिम व्यवसाय पर सीधा असर पड़ा है। एक समय उनके जिम में करीब 200 सदस्य जुड़े हुए थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर मात्र 50 के आसपास रह गई है। लगातार घटती आय के चलते पिछले पांच महीनों से जिम का किराया भी जमा नहीं हो पाया है।स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं मोहम्मद दीपक का कहना है कि विवाद के बाद उनके व्यवसाय और आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हालात जल्द सामान्य होंगे और उनका व्यवसाय दोबारा पटरी पर लौट सकेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment