नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री यहां शिवराज सिंह चौहान की प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी भागीदारी की।‘अपनापन’ पुस्तक को एक प्रेरणादायी कृति बताया जा रहा है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में अपने अनुभवों को साझा किया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को सरल और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पुस्तक समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायी साबित होगी। उन्होंने कहा कि पुस्तक में सार्वजनिक जीवन के अनुभवों और राष्ट्रहित से जुड़े विचारों को सहज रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे पाठकों को नई प्रेरणा मिलेगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
