भाजपा का दो दिवसीय विचारक वर्ग कार्यक्रम आयोजित

काशीपुर।आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में बिगुल फूँक दिया है जिसके चलते जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में दो दिवसीय 13, 14 अक्टूबर को विचारक वर्ग कार्यक्रम आयोजित हो रहा है यह कार्यक्रम बाजपुर रोड स्थित गौतमी हाइट्स में किया जा रहा है.. इस कार्यशाला के माध्यम से विधानसभा प्रभारी तथा विचारकों को विधानसभा चुनाव को लेकर जरूरी टिप्स दिए जाएंगे इस कार्यशाला में सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 14 अक्टूबर इस कार्यशाला में शिरकत करेंगे… वही उत्तराखंड के प्रभारी राम माधव तथा…

भारत के युवाओं को ही करना है विश्व का मार्गदर्शन : दीपक बाली

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज यहां राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी मेरे सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान विकसित भारत एवं अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अंतर्गत मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर युवाओं एवं छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं युवाओं के बीच मूल्यपरक शिक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व, सामुदायिक सेवा और विकसित भारत के संकल्प पर विचार साझा किए। महापौर श्री बाली ने कहा कियुवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव…

उत्तराखंड में 2,708 करोड़ से बनेंगी 315 ग्रामीण सड़कें, 610 बसावटों को मिलेगा सड़क संपर्क: सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चौथे चरण के तहत प्रदेश में 2,708 करोड़ रुपये की लागत से 315 सड़कों का निर्माण कर 610 बसावटों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इन प्रस्तावों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर सड़क और पुल निर्माण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस दौरान केंद्र…

तुंगनाथ और चोपता को प्लास्टिक मुक्त बनाने की तैयारी, 100 स्वच्छता अभियान चलाएगा वन विभाग

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल तृतीय केदार तुंगनाथ और चोपता क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग ने स्वच्छता अभियान तेज करने का निर्णय लिया है। इसके तहत क्षेत्र में 100 स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे और श्रद्धालुओं व पर्यटकों के प्लास्टिक ले जाने पर रोक लगाने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। अभियान के अंतर्गत अब तक क्षेत्र से करीब पांच हजार किलोग्राम कूड़ा एकत्रित किया जा चुका है। वन विभाग इस मुहिम को प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय निवासियों और…

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी बधाई; कहा- उनके अनुभव से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई दिशा

देहरादून। डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. बिसेन का लंबा राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और सार्वजनिक जीवन में उनका उल्लेखनीय योगदान उत्तराखंड के लिए उपयोगी साबित होगा। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश की विकास यात्रा को नई दिशा और गति मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ…

काशीपुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से, सीएम धामी समेत कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की ओर से प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग का दो दिवसीय आयोजन 13 और 14 अक्टूबर को काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाइट्स में किया जा रहा है। मंगलवार को शुरू होने वाले इस वर्ग में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन दोपहर 2:30 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष,…

पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास को मिली रफ्तार, 2.25 लाख करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी: सीएम धामी

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ 25 वर्षों तक राष्ट्र सेवा करते हुए देश के विकास और जनकल्याण को नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति मिली है और राज्य के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयासों को मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 2.25 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है। सोमवार को कैबिनेट बैठक से…