जनपद भर में टू-व्हीलर वाहन पर चालक व उसके पीछे बैठी सवारी के लिए हेलमैट पहनना अनिवार्य

काशीपुर। नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद भर में टू-व्हीलर वाहन पर चालक व उसके पीछे बैठी सवारी के लिए भी हेलमैट पहनना अनिवार्य करने के अभियान को स्थानीय सिटी पेट्रालिंग यूनिट (सीपीयू) द्वारा नगर क्षेत्र में कई मार्गो पर जगह-जगह चलाए गये अभियान में कई वाहन चालकों को हेलमेट न पहनने पर उनके चालान भी किये साथ ही वाहन चालकों को हेमलेट पहनने के लिए जागरूक भी किया। सीपीयू के एसआई जसवंत सिंह ने टू-व्हीलर वाहन चालकों को जान की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य बताया। सीपीयू एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि आज बाजपुर रोड, रामनगर रोड व मानपुर रोड आदि स्थानों पर हेलमेट न पहनने वाले टू-व्हीलर वाहन चालकों के करीब डेढ़ दर्जन चालान किये गये जबकि अधिकांश वाहन चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य बताते हुए उन्हें जागरूक भी किया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment