नगर क्षेत्र की मिठाई की दुकान में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला आया सामने

काशीपुर। जसपुर खुर्द रोड स्थित एक मिठाई की दुकान में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखीं का मामला सामने आया है। दुकान में बिक रहे पैक्ड मिठाई के डिब्बों पर न तो निर्माण तिथि अंकित मिली और न ही बैच नंबर व बेस्ट बिफोर की जानकारी दर्ज थी। मामले में शिकायत मिलने पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने प्रशासनिक टीम के साथ दुकान का निरीक्षण किया।अधिवक्ता हरदीप शर्मा की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम को मिठाई के डिब्बों पर आवश्यक जानकारियां अंकित नहीं मिलीं। इसके बाद टीम ने दुकान से पेड़ा और पैक्ड सोनपापड़ी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की। शिकायतकर्ता हरदीप शर्मा ने बताया कि उन्होंने दुकान से सोनपापड़ी के डिब्बे खरीदे थे, जिन पर निर्माण तिथि, बैच नंबर और बेस्ट बिफोर का उल्लेख नहीं था, जबकि खरीद के बिल पर एफएसएसएआई नंबर अंकित था।मामले को लेकर लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि केवल नमूने लेकर औपचारिकता पूरी करने के बजाय खाद्य पदार्थों की पैकिंग और गुणवत्ता से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने बताया कि मिठाई के डिब्बों पर बेस्ट बिफोर और बैच नंबर आदि अंकित नहीं पाए गए हैं। दुकान स्वामी को नोटिस दिया जा रहा है। पेड़ा और पैक्ड सोनपापड़ी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच में नमूने फेल होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment