काशीपुर। अखिल भारतीय रुहेला क्षत्रिय महासभा की ओर से संविधान दिवस पर रुहेला भवन के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विधिवेत्ता उमेश जोशी और वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा को स्मृति चिह्न भेंट कर महानगर अध्यक्ष संजय रुहेला एडवोकेट ने सम्मानित किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश जोशी ने कहा कि भारतीय संविधान ने विश्व में एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिससे अनेक देशों ने प्रेरणा और सीख ली है। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ- भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान ने विश्वभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। आज आवश्यकता है कि प्रत्येक नागरिक संविधान का मूल रूप से अध्ययन करे और उसमें बताए गए मार्ग पर चले।इस अवसर पर भास्कर त्यागी एडवोकेट, आकाश कुमार एडवोकेट, तरन्नुम जहां, हीरा बंगारी, मयंक जोशी, अब्दुल सलीम, पंकज माहेश्वरी, महेश, अजय गंभीर, सतीश प्रजापति एडवोकेट और राजेश कुमार सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम के समापन पर महासभा अध्यक्ष संजय रुहेला एडवोकेट ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ शपथ लेते हुए संकल्प लिया कि भारतीय संविधान की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी, ताकि प्रत्येक नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों और संविधान की मूल भावना से परिचित हो सके।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
