काशीपुर।आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में बिगुल फूँक दिया है जिसके चलते जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में दो दिवसीय 13, 14 अक्टूबर को विचारक वर्ग कार्यक्रम आयोजित हो रहा है यह कार्यक्रम बाजपुर रोड स्थित गौतमी हाइट्स में किया जा रहा है.. इस कार्यशाला के माध्यम से विधानसभा प्रभारी तथा विचारकों को विधानसभा चुनाव को लेकर जरूरी टिप्स दिए जाएंगे इस कार्यशाला में सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 14 अक्टूबर इस कार्यशाला में शिरकत करेंगे… वही उत्तराखंड के प्रभारी राम माधव तथा प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल रहेंगे..इस दो दिवसीय कार्यक्रम के कार्यशाला के बाद 14 अक्टूबर से विस्तारक और प्रभारी अपनी अपनी विधानसभा में पहुंचेंगे आपको बता दे की उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित गौतमी हाइट्स होटल के सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विधानसभा प्रभारी और विस्तारको को आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर जरूरी टिप्स दिये जायेंगे… चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं जिसके चलते कार्यशाला में उत्तराखंड प्रभारी राम माधव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी शामिल है वही 14 अक्टूबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए बिल्कुल तैयार कर चुकी हैं। चुनाव के विषय में ही हमारी यह 2 दिवसीय कार्यशाला है। इस कार्यशाला में 70 विधानसभाओं में विस्तारक इसमें शामिल रहने वाले हैं। 70 विधानसभाओं के जो हमने प्रभारी बनाए है । किस प्रकार हर बूथ पर प्रबंधन बेहतर किया जा सके उस प्रकार की चर्चा इस कार्यशाला में होगी। कार्यशाला में हमारे राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष जी, हमारे प्रदेश के प्रभारी राम माधव जी, आने वाले हैं सभी पदाधिकारी इस कार्यशाला में शामिल रहने वाले हैं। एक सवाल का जवाब में श्री भट्ट ने कहा कि में नए राज्यपाल का भी प्रदेश में स्वागत करता हूं और मानता हूँ कि पिछले हमारे राज्यपाल जी ने भी प्रदेश के विकास ओर उद्धार में योगदान दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार जी गलत वोट को अगर काट रहे है, जो मृतक हैं, यदि उनके वोट कट रहे हैं, तो इसमें हायतोबा मचाने की क्या आवश्यकता है। कांग्रेस बौखलाई हुई है। हार की बौखलाहट की वजह से ये सब किया जा रहा है। किसी के दबाव में कुछ होने वाला नहीं है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
