काशीपुर। महेशपुरा मोड़ पर बनने वाली पुलिया का महापौर ने शिलान्यास किया। पुलिया के निर्माण से आर्य नगर क्षेत्र समेत शहर की बड़ी आबादी को बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वर्षाकाल में पानी की निकासी ठीक न होने के कारण आर्य नगर क्षेत्र जलभराव से बुरी तरह प्रभावित हो जाता था। इसका एक प्रमुख कारण मुरादाबाद रोड पर सीओ कार्यालय के सामने बनी पुलिया को माना जाता था। अब इस पुलिया को ऊंचा उठाकर नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। पुलिया…
Month: October 2026
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया
काशीपुर। नगर पालिका परिषद महुआखेड़ागंज में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत अध्यक्ष रिजवान अहमद के नेतृत्व में सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस दौरान सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। अध्यक्ष रिजवान अहमद ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अभियान के तहत स्वच्छता के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष प्रयास किए जा…
विभिन्न स्थानों से कच्ची शराब समेत दो गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने शंकरपुर कालोनी में अभियान चलाते हुए कच्ची शराब बेचते छोटी बरखेड़ी निवासी मलकीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह व श्यामपुरम् कॉलोनी निवासी हरिओम गोस्वामी पुत्र स्व- सीताराम को गिरफ्रतार कर दोनों के पास से करीब 32 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, कांस्टेबल दीपक जोशी और कांस्टेबल रमेश बंग्याल शामिल रहे।
ग्रामीण सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए
काशीपुर। ग्रामीण सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे आंगन मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम गुलरिया, गिन्नीखेड़ा, बांसखेड़ा, पैगा और शिवलालपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अन्य लाभार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया। इस अवसर पर लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में पोषण, किशोरियों एवं…
सीजन का नगर और ग्रामीण क्षेत्र में पहला कोहरा
काशीपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में आज सुबह सीजन का पहला घना कोहरा छा गया। सुबह करीब छह बजे से कोहरे की चादर फैलने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर कोहरा इतना घना था कि राहगीरों और वाहन चालकों को दिन निकलने के बाद भी हेडलाइट जलाकर आवागमन करना पड़ा। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को सामने का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे उन्हें धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से सुबह के समय ठंड का अहसास…
भाजपा के कद्दावर नेता नरेंद्र सिंह मानस की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन
काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय नरेंद्र सिंह मानस की षष्ठम पुण्यतिथि पर बाजपुर रोड स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर में श्रद्धांजलि एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्व- मानस के प्रेरणादायी विचारों, सामाजिक सरोकारों और समाजसेवा के कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने स्व- नरेंद्र सिंह मानस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में…
आस्था का प्रतीक महादेव नहर को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया
काशीपुर। महादेव नहर को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए आज वृहद सफाई अभियान चलाया गया। महापौर ने अपने परिवार और नगर निगम बोर्ड के साथ स्वयं नहर में उतरे तो देखते ही देखते बड़ी संख्या में शहरवासी सफाई अभियान में जुट गए। नहर में जमा प्लास्टिक और अन्य कचरे को बाहर निकाला गया। अभियान में हजारों लोगों, स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों और क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।सुबह करीब आठ बजे शुरू हुए अभियान में महापौर दीपक बाली ने कहा कि महादेव नहर की सफाई के…
