कुंडेश्वरी क्षेत्र में सरपट दौड़ रहे डंपरों से कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

काशीपुर। कुंडेश्वरी स्थित शहीद चौक पर देर रात एक डंपर की टक्कर से बजरी से भरा दूसरा डंपर दुकान के सामने पलट गया। हादसा रात 12 बजे के बाद का बताया जा रहा है। गनीमत रही कि जिस दुकान के सामने डंपर पलटा, वह बंद थी। ऐसे में कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। पता चला है कि, देर रात शहीद चौक पर दो डंपरों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बजरी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर दुकान के सामने पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुकान बंद होने के कारण वहां ग्राहकों और दुकानदारों की मौजूदगी नहीं थी, जिससे जनहानि होने से बच गई। यहां यह भी बता दे की कुंडेश्वरी क्षेत्र से निकलने वाले डंपर किसी दिन स्कूली बच्चों को भी अपना निशाना बना सकते हैं, कई बार इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई लेकिन कुंडेश्वरी पुलिस के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। स्कूल टाइम में किसी भी वक्त डंपर दौड़ते नजर आ सकते हैं। जबकि वहां पर यह तय था कि स्कूली टाइम में डंपर पर पूर्णता प्रतिबंध लगना चाहिए, अभी तो यह डंपर दुकान में घुसा है ऊपर वाला ना करें कहीं बड़ी दुर्घटना ना हो जाए, इसलिए स्थानीय कुंडेश्वरी पुलिस को इस पर संज्ञान लेना अति आवश्यक है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment