अवैध असलहा व कारतूसों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

काशीपुर। आईटीआई पुलिस टीम ने अवैध असलहा व कारतूसों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, साथ ही स्कॉर्पियो को भी सीज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर अवैध असलहों की धर पकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में गश्त करती पुलिस को एक स्कार्पियो में सवार दो व्यक्तियों द्वारा आकर बताया कि उनका एक काले रंग की स्कॉर्पियो के साथ टक्कर हो गई थी जिस पर स्कॉर्पियो चालक काफी गुस्से में आगबबूला होकर आमादा फौजदारी होकर मारपीट करने के लिए उसका पीछा कर रहा है और वे उससे बचने के लिए थाने आए हैं, इसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन नं0- UP31AA0808 कोतवाली आईटीआई गेट के पास पहुंची जिसे थाने पर मौजूद पुलिस कर्मचारी गणों की मदद से तत्काल रुकवाया गया। जिसकी पहचान शिकायतकर्ताओं का पीछा कर रही कार के रूप में उनके द्वारा की गई जिस पर तीनों व्यक्तियों से थाना आईटीआई में पूछताछ की गई पूछताछ में स्कॉर्पियो चालक के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त को अवैध असलहा व भारी मात्रा में कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम शिवांग शर्मा पुत्र श्री अनीत कुमार शर्मा निवासी प्रकाश सिटी खडकपुर देवीपुरा, बताया। पुलिस ने अभियुक्त से एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 7.62 mm बोर, 20 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 7 खोखा कारतूस 315 बोर, एक काले रंग का पिट्ठू बैग व एक काली स्कॉर्पियो संख्या UP-23-AA-0808 बरामद की है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपी का चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई बसन्त बल्लभ पन्त, कांस्टेबल राजेन्द्र जोशी, नरेश चौहान शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment