काशीपुर। न्यायालय में पॉक्सो न्यायाधीश के पद पर तैनात न्यायिक अधिकारी रितेश कुमार श्रीवास्तव का उत्तराखंड हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार पद पर स्थानांतरण होने पर काशीपुर बार एसोसिएशन की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरजेश खुल्वे ने की, जबकि संचालन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारी रितेश कुमार श्रीवास्तव के कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विधु शेऽर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष भुवन चंद्र नौटियाल, ऑडिटर गौरव मल्होत्र, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति तथा कार्यकारिणी सदस्य पंकूल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, कैलाश कुमार, केदार सिंह और प्रीति शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अवधेश चौबे, इंदर सिंह, उमेश जोशी, कश्मीर सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, प्रेस प्रवक्ता अब्दुल सलीम तथा पूर्व सचिव निपेंद्र चौधरी, प्रदीप चौहान, नीरज चौहान, मोहम्मद वकील सिद्दीकी, सनत पैगीया, हरजीत सिंह, भास्कर त्यागी और पराग नेगी, सैयद आसिफ अली, भास्कर त्यागी, दिव्यांग मिश्रा, सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। समारोह में प्रथम अपर जिला जज मनोज गार्बियाल, द्वितीय अपर जिला जज उदय प्रताप सिंह तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पूनम तोड़ी, सृष्टि बनियाल और आयशा परवीन भी मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
