काशीपुर। गोपीपुरा की पांडे कॉलोनी में आयोजित बाबा खाटू श्याम जी के संकीर्तन महोत्सव में भक्ति के साथ सनातन संस्कृति और संस्कारों का संदेश गूंजा। कार्यक्रम में उर्वशी दत्त बाली ने बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और धर्म-कर्म से जोड़ने का आहवान करते हुए कहा कि माथे पर लगा तिलक केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सनातन की शान और पहचान है। उन्होंने महिलाओं और अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से तिलक लगाकर स्कूल भेजने की अपील की। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उर्वशी दत्त बाली ने कहा कि…
Month: October 2026
कांग्रेस की एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
काशीपुर। वोट बचाओ_ देश बचाओ अभियान के अंतर्गत आज महानगर जिला कांग्रेस कमेटी काशीपुर की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारी बैठक कर रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय गौड सभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक दीपक राठौर की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ_ देश बचाओ अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली की…
पुलिस के साथ आंख मिचौली खेल रहा वारंटी पुलिस हिरासत में
काशीपुर। पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्रतारी वारंटों की तामील के अभियान के तहत लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे एक वारंटी को गिरफ्रतार किया है। गिरफ्रतार आरोपी की पहचान खरमासी स्थित बड़े गुरुद्वारे के निकट निवासी अमर सिंह पुत्र रेशम सिंह के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्रधिकारी काशीपुर के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्रतारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अमर सिंह को गिरफ्रतार किया गया। आरोपी के…
महापौर ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लिए विकास का जादुई पिटारा खोला
काशीपुर। नगर निगम महापौर ने क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में भी विकास कार्यों को गति देनी शुरू कर दी है। बीते 22 से 28 अक्टूबर के बीच उन्होंने वार्ड संख्या 1, 11 और 13 में करीब 2 करोड़ 21 लाख 64 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 15 सड़कों का शिलान्यास और एक सड़क का लोकार्पण किया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रें में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगवाकर लोगों को स्वास्थ्य जांच, परामर्श, दवाइयां और चश्मे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महापौर की पहल पर ग्राम पच्चा वाला के बाद गोपीपुरा…
महापौर ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लिए विकास का जादुई पिटारा खोला
काशीपुर। नगर निगम महापौर ने क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में भी विकास कार्यों को गति देनी शुरू कर दी है। बीते 22 से 28 अक्टूबर के बीच उन्होंने वार्ड संख्या 1, 11 और 13 में करीब 2 करोड़ 21 लाख 64 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 15 सड़कों का शिलान्यास और एक सड़क का लोकार्पण किया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रें में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगवाकर लोगों को स्वास्थ्य जांच, परामर्श, दवाइयां और चश्मे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महापौर की पहल पर ग्राम पच्चा वाला के बाद गोपीपुरा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सरकार के मंत्री और विधायक दो दिवसीय सत्र के लिए राजधानी गैरसैंण पहुंचे
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सरकार के मंत्री और विधायक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गए हैं। मंगलवार से शुरू होने वाले सत्र को लेकर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद किया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग जिले के गुलाबराय में हेलिकॉप्टर से पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर पहुंचे। इस दौरान रास्ते में कई स्थानों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं, देहरादून…
पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत, युवाओं में दिखा खास उत्साह
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रविवार को पिथौरागढ़ आगमन पर स्थानीय लोगों में उत्साह और स्वागत का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, बुजुर्ग, मातृशक्ति और युवा पहुंचे। इस दौरान विशेष रूप से युवाओं में मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनका अभिनंदन करने को लेकर उत्साह नजर आया। लोगों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया और उनके प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया। विभिन्न स्थानों पर हुए स्वागत के दौरान लोगों की भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर…
शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में तैयार औषधीय गुणों युक्त खीर का वितरण
काशीपुर। नगर के श्रीराधेहरि धर्मार्थ आयुर्वैदिक औषधालय में विगत वर्षों की भांति इस बार भी शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में तैयार औषधीय गुणों युक्त खीर का वितरण पूजा अर्चना के साथ किया गया। श्वांस रोगियों की रामबाण औषधीय खीर खाने वालों की देर रात्रि से ही औषधालय में भीड़ जमा होने लग गई थी। विगत वर्षों की भांति इस बार भी खीर खाने वालों में क्षेत्र के आसपास तथा दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे।इस दौरान औषधालय के वैद्य डा राकेश कुमार उपाध्याय ने…
त्योहारों को लेकर कुम्हारों के घरों में चाक ने पकड़ी रफ्तार
काशीपुर। त्योहारों को लेकर कुम्हारों के घरों में चाक की रफ्रतार तेज हो गई है। पारंपरिक तरीके से मिट्टी के दीये और अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। कुम्हारों को उम्मीद है कि इस बार त्योहार पर अच्छी बिक्री होगी, जिससे उनके कारोबार को गति मिलेगी और परिवारों की आमदनी बढ़ेगी।मिट्टी के दीये भारतीय परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। दिवाली पर घरों, मंदिरों और प्रतिष्ठानों में दीये जलाने की परंपरा आज भी कायम है। हालांकि, महंगाई और कच्चे माल की बढ़ती लागत ने कुम्हारों की मुश्किलें बढ़ा…
बार एसोसिएशन काशीपुर के पूर्व उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास नकवी का निधन
काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर के पूर्व उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास नकवी के आकस्मिक निधन पर बार एसोसिएशन की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।शोक सभा में बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय-व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह,…
